महिला आरक्षक की पति से हुई लड़ाई तो फंसे से लटक गई!

एक महिला आरक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया है। पति से लड़ाई क्या हुई। आरक्षक ने फांसी पर लटक कर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि पति ने देख लिया और समय रहते फंसे से नीचे उतार लिया। महिला आरक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। इलाज जारी है। समान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला आरक्षक की पति से हुई लड़ाई तो फंसे से लटक गई!

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक का नाम संध्या वर्मा है। संध्या वर्मा नेहरू नगर में पति के साथ रहती है। पहले इनकी पदस्थापना सिविल लाइन में थी। इसके बाद यहां से लाइन भेज दिया गया। हाल ही में कोर्ट में इनकी पोस्टिंग की गई थी। शनिवार की सुबह आरक्षक की पति से किसी बात को लकर कहा सुनी हो गई। महिला आरक्षक को कोई बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लिया। पति से जान देने की बात की और कमरे में जाकर फंदे पर लटक गईं। दरवाजा बंद कर ली थी। पति ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खोली। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। पति फंसे से लटक रही थी। आनन फानन में फंसे से महिला आरक्षक को नीचे उतारा गया। गनीमत यह रही कि यह सारा वाक्या पति और घर वालों की जानकारी में हुआ। वर्ना जान जाना तय था। आनन फानन में महिला आरक्षक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज जारी है। 
वर्क लोड के कारण तनाव में रहते हैं पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों पर वर्कलोड ज्यादा है। 24 घंटे सेवाएं देते हैं। वीकली ऑफ अभी देने के आदेश हुए हैं लेकिन कोई न कोई एमरजेंसी ड्यूटी लग ही जाती है। इसके कारण वीकली आफ मिलना भी मुश्किल है। काम के दबाव के कारण पुलिसकर्मी डिप्रेशन में जा रहे हैं। यही वजह है कि यह अपना आपा भी खो रहे हंै। आए दिन पुलिसकर्मी ही कहीं न कहीं आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि समय समय पर स्टाफ की काउंसलिंग कराते रहें। मेडिटेशन क्लास और योगा क्लास लगाएं।
ट्रेन से कट कर युवक की गई जान

रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चोरहटा पुलिस मौके पर पहुंची अैर शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का सिनाख्त कुल्लू पैपखरा निवासी नवीन पयासी पिता राजेश पयासी 23 वर्ष के रूप में हुई है। यह चोरहटा में किराए के मकान में रह रहे थे। अभी पुलिस मामले की जांच करी है। युवक की मौत कैसे और किस कारण से हुआ। इसकी पड़ताल की जा रही है।  युवक घर से भोपाल जाने के लिए निकला था और सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। शव पूरी तरह से ट्रेन के उपर से गुजरने के कारण क्षतविक्षत हो गई है।