महिला बीमारी से इतनी हुई परेशान की धारदार हथियार से खुद पर कर लिए इतने वार की डॉक्टर भी हैरान

संजय गांधी अस्पताल में एक घायल महिला को भर्ती किया गया है। महिला के शरीर पर कई धारदार हथियार के निशान है। महिला बुरी तरह हो गई है। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। महिला बीमारी से इतनी परेशान हुई कि उसने खुद पर इतने वार किए कि पूरा शरीर ही छलनी हो गया। इलाज जारी है।

महिला बीमारी से इतनी हुई परेशान की धारदार हथियार से खुद पर कर लिए इतने वार की डॉक्टर भी हैरान

सतना जिला अस्पताल से एसजीएमएच रेफर किया गया
रीवा। रसोई में खाना बना रही एक महिला धारदार हथियार से अपने शरीर को ही कई जगह से काट लिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धारदार हथियार से किए गए कई वार पर महिला के पति ने कहा कि वह बीमारी से परेशान थी, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना सतना जिले नागौद की है। घायल महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी बीमारी से परेशान थी कई महीनो से झाड़ फूक चल रहा  था चिकित्सकों को भी दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। धारदार हथियार से खुद को काटने के कारण गंभीर रूप से धायल हुई रानी साहू  पति राजकुमार साहू को उपचार के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह तकरीबन 6 बजे महिला के द्वारा खाना बनाया जा रहा था जिसके कुछ समय बाद महिला ने गड़ासे से अपने शरीर को काटना शुरु कर दिया जब परिजनों की नजर पड़ी तो देखा कि महिला के शरीर पर कई घाव है और खून से लथपथ वह जमीन पर पड़ी हुई है। इसके बाद उसे गंभीर हालत में सतना जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।