वीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह की महिला बिग्रेड ने भी सम्हाला मोर्चा, चौका चूल्हा छोड़ मैदान में कूद पड़ी

सिरमौर से विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिंह बघेल की जीत सुनिश्चित करने महिला ब्रिगेड ने भी जोर लगा दिया है। महिलाओं ने चौका चूल्हा छोड़ कर चुनावी मोर्चा सम्हाल लिया है। गांव गांव पहुंच रही है। महिलाओं से जनसंपर्क कर मनोज सिंह बघेल के लिए समर्थन जुटा रही हैं। भरी दोपहर में भी जीत के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनका संघर्ष देकर हर कोई हैरान है।

वीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह की महिला बिग्रेड ने भी सम्हाला मोर्चा, चौका चूल्हा छोड़ मैदान में कूद पड़ी

रीवा। ज्ञात हो कि विंध्य जनता पार्टी ने पहली मर्तबा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारे हैं। विंध्य जनता पार्टी से सिरमौर में मनोज सिंह बघेल को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा गया है। मनोज सिंह किसी नाम और पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें क्षेत्र का हर कोई व्यक्ति जानता है। ऊंचे घराना से ताल्लुख रखते हैं। मनोज ङ्क्षसह बघेल ने वीजेपी से चुनाव लड़कर क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। वह क्षेत्र के किसानों के लिए कुछ कर गुजरना चाह रहे हैं। यही वजह है कि वह अपना संकल्प लेकर लोगों के पास पहुंच रहे हैं। चुनाव यदि जीतते हैं तो वह सिरमौर की जनता के लिए क्या करेंगे। वह लोगों को बता रहे हैं। अभी तक तो पुरुषों ने ही मोर्चा सम्हाला था लेकिन अब महिला बिग्रेड ने भी जोर लगा दिया है। मनोज सिंह बघेल को जीत दिलाने के लिए घर की महिलाओं ने चौका चूल्हा छोड़कर गांव की गलियां पकड़ ली है। लोगों के घरों तक पहुंच रही है। पार्टी के एजेंडे को बता रही हैं। मनोज ङ्क्षसह के लिए समर्थन जुटा रही हैं। महिलाओं ने घर के मुखिया को जीत का सिरमौर पहचाने की ठान ली है। यही वजह है कि महिला बिग्रेड ने जीजान लगा दिया है। उनकी मेहनत और जनसंपर्क देखकर लोग भी हैरान हैं।


क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ
मनोज ङ्क्षसह का बड़ा आरोप है कि क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार रहे लेकिन किसी का भला नहीं हुआ। कोई विकास कार्य नहीं हुआ। क्षेत्र की स्थिति पहले जैसी थी वैसी ही है। सिरमौर में पर्यटक की काफी संभावनाएं हैं लेकिन इन पर्यटन क्षेत्रों को इस सरकार ने भुनाने जैसा केाई काम नहीं किया। यहां रोजगार के अवसर नहीं है। कोई बड़ी कंपनी यहां नहीं आ पाई। औद्योगिक क्षेत्र भी स्थापित नहीं हो पाया। युवाओं का पलायन तक सरकार नहीं रोक पाई। मनोज ङ्क्षसह जनता के पास विकास का मुद्दा लेकर पहुंच रहे हैं। लोगों का समर्थन भी भरपूर मिल रहा है।