युवक कटा हाथ लेकर पहुंचा था अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने 6 घंटे आपरेशन कर दोबारा जोड़ दिया

28 साल के युवक को संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने नया जीवन दे दिया। युवक कटा हाथ लेकर संजय गांधी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। युवक की हालत देखते ही डॉक्टरों ने तुरंत आपेरशन कर हाथ जोडऩे का फैसला लिया। 6 घंटे आपरेशन चला। आपरेशन सफल रहा। मरीज का हाथ दोबारा डॉक्टरों ने जोड़ दिया है। इस आपरेशन ने फिर एसजीएमएच को नई पहचान दी है।

युवक कटा हाथ लेकर पहुंचा था अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने 6 घंटे आपरेशन कर दोबारा जोड़ दिया

संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने विंध्य के लोगों को दी नई उम्मीद
बर्न यूनिट के प्लास्टिक सर्जन और आर्थों के डॉक्टरों ने मिलकर किया आपरेशन
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को ग्राम सलैया जिला सीधी निवासी अनिल साकेत उम्र 28 वर्ष का बायां हाथ मशीन से लकड़ी काटने के दौरान कलाई से अलग हो गया था। मरीज को सीधी से चिकित्सा महाविद्यालय रीवा से संबद्ध संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा में उसी दिन 9.30 बजे लाया गया था। एसजीएमएच में शल्य चिकित्सकों ने मरीज को तुरंत भर्ती कर हाथ को जोडऩे का निर्णय लिया। चिकित्सालय में पदस्थ प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अजय पाठक व वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने संबंधित मरीज का सफल आपरेशन किया। इस जटिल आपरेशन की प्रक्रिया में करीब 6 घंटे लगे। इस शल्य क्रिया में अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर बीबी सिंह एवं निश्चेतना विभाग के डॉक्टर अरविंद राठिया, आशुतोष का विशेष योगदान रहा। इस जटिल आपरेशन के सफल होने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा ने टीम को बधाई दी है। संजय गांधी अस्पताल स्वास्थ्य सुविधअें में हर दिन नए सुधार लगा रहा है। मरीजों को सुविधाएं देने में डॉक्टर बेहतर करने में जुटे हुए हैं। इसी का नतीजा है कि कटे हुए हाथ को जोड़कर डॉक्टरों ने मरीज को नया जीवन दे दिया।