फिर एक कर्मचारी का लगा करंट, चेहरा और हाथ झुलसा

विद्युत विभाग में फिर एक हादसा हो गया। आउटसोर्स कर्मचारी खराब मीटर बनाते समय बुरी तरह से झुलस गया। हाथ और चेहरा प्रभावित हुआ है। घायल हालत में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बर्न यूनिट में इलाज जारी है। घायल कर्मचारी को विभाग से कोई मदद नहीं मिली। अधिकारी भी देखने नहंी पहुंचे। आउटसोर्स कर्मचारियों ने पहुंच कर मदद पहुंचाई है।

फिर एक कर्मचारी का लगा करंट, चेहरा और हाथ झुलसा

खराब मीटर सुधार रहा था तभी लग गया करंट, अस्पताल में भर्ती
रीवा। विद्युत विभाग में लगातार हादसे हो रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी हादसों का शिकार हो रहे हैं। करंट से कोई अपनी जान गवां रहा है तो कोई हाथ, पैर गवां रहा है। इन्हें विभाग से किसी तरह की मदद नहंी मिलती। अधिकारी तक इनसे मुंह मोड़ लेते हैं। यह सारे हादसे विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की देन है। बुधवार को रीवा शहर के चोरहटा सब स्टेशन में कार्यरत एक कर्मचारी भी बुरी तरह से घायल हो गया। दरअसल चोरहटा सब डिवीजन में पदस्थ ओमप्रकाश कुशवाहा को एक शिकायत के सुधार के लिए भेजा गया था। स्मार्ट मीटर में खराबी के कारण उपभोक्ता के घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। आउटसोर्स कर्मचारी ओम प्रकाश कुशवाहा को स्मार्ट मीटर सुधारने भेज दिया गया। सुधार के दौरान ही बिजली का जोरदार झटका ओम प्रकाश को लगा। इस हादसे में ओम प्रकाश कुशवाहा का हाथ और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। तत्काल साथियों ने ओम प्रकाश को संजय गाध्ंाी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए लेकिन विभाग को कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो वह भी पहुंच गए। अब कर्मचारी को मदद की दरकार है लेकिन कोई आगे नहीं आ रहा है।
------------------
चोरहटा सब स्टेशन में पदस्थ कर्मचारी हादसे में झुलस गया है। मीटर सुधारने के दौरान हादसा हुआ है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी की हालत स्थिर है।
संजय सिंह
जेई, मेंटीनेंस, शहर संभाग रीवा