फिर चली गोली: जेल से निकला शातिर बदमाश और कर दिया अपराध, युवक को बीच सड़क मारी गोली

रीवा में अपराधी बेखौफ हैं। अपराध बढ़ रहा है। गुरुवार की शाम फिर बीच सड़क पर बदमाश ने गोली चला दी। गोली चलाने वाला बदमाश शातिर अपराधी है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और जेल से छूटते ही फिर अपराध कर दिया। गोली चलाने के बाद बदमाश फरार हो गया। गोली युवक के पैर में लगी है। घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज जारी है। बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

फिर चली गोली: जेल से निकला शातिर बदमाश और कर दिया अपराध, युवक को बीच सड़क मारी गोली

विवि थाना अंतर्गत निराला नगर की घटना
गोली लगने के बाद घायल युवक पहुंचा थाना, फिर अस्पताल ले गई पुलिस
रीवा। गुरुवार की देर शाम विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश ने युवक पर गोली दाग दी। गनीमत रहीं की गोली युवक के पैर में लगी नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी शातिर बदमाश सत्यम मोराई का किसी बात को लेकर राजकुमार कुशवाहा से विवाद हो गया। देखते ही देखते शातिर बदमाश सत्यम ने गोली से फायर कर दिया। गोली युवक के दाहिने पैर में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित घायल अवस्था में मामले की शिकायत लेकर विश्वविद्यालय थाना पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विश्वविद्यालय पुलिस आरोपी की तलाश सरगर्मी से कर रही है।
----------


गोली चलने की वारदात से मचा हड़कंप
रीवा में आए दिन वारदात हो रहे हैं। सड़कों पर मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ रही है। अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। इन पर पुलिस का कंट्रोल नहीं है। निराला नगर में गोली चलने की घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश पुराना शातिर है। वह जेल में ही था। सूत्रों की मानें तो हाल ही में जेल से छूटकर आया है। इसके बाद फिर से वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल गोली चलाए जाने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है।
---------
युवक के पैर में गोली लगी है, आरोपी शातिर बदमाश है जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
नवीन तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक रीवा