फिर टूटा सोना और चांदी का दाम, 3 दिन में सोना 5 हजार रुपए तक हुआ सस्ता

बजट में सोना चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम किए जाने से सोना, चांदी के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तीन दिन में सोना के दाम 5 हजार रुपए तक टूटा। हीं चांदी के दाम में 6400 रुपए की गिरावट आई है।

फिर टूटा सोना और चांदी का दाम, 3 दिन में सोना 5 हजार रुपए तक हुआ सस्ता
file photo

सोना की खरीदी करने का ग्राहकों के लिए अच्छा समय
मुंबई। बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत  से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है। बजट के दो दिन बाद यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
चेन्नई  में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए है।
भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है।
मांग बढ़ते ही फिर आएगी दाम में तेजी
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार इस बार बजट में सोना-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत  कर दी गई है। इससे इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की मांग और तेजी से बढ़ेगी। अभी सोने और चांदी में गिरावट भले हुई है, लेकिन इसे केवल ड्यूटी एडजस्टमेंट कह सकते हैं। कुछ दिन अगर सोना गिरा भी तो यह फिर कवर कर लेगा। अमेरिका में चुनाव और वैश्विक तनाव को देखते हुए सोने और चांदी के दाम अधिक नहीं गिरेंगे। यह खरीद का अच्छा मौका है।