रीवा में अब दो विकास पुरुष फिर भी 1 घंटे की बारिश भी नहीं झेल पाया शहर, और यह मोहल्ला डूबा

रीवा शहर 1 घंटे की बारिश भी नहीं झेल पाया। देरी से हुई बारिश ने बुधवार को राहत तो दी लेकिन साथ ही आफत भी ले आई। कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। नेहरू नगर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां सड़कों में कमर तक पानी भर गया। लोगों के घर दुकानों में पानी ही पानी हो गया। इस आफत भरी बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है। रीवा में अब दो विकास पुरुष हो गए हैं लेकिन जलभराव की समस्या का निदान कोई नहीं कर पा रहा।

रीवा में अब दो विकास पुरुष फिर भी 1 घंटे की बारिश भी नहीं झेल पाया शहर, और यह मोहल्ला डूबा
नेहरू नगर में जलभराव

वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें और सब्सक्राइब करेंhttps://youtube.com/shorts/HHLZCm6ldxE?feature=share

रीवा। अव्यवस्थित विकास ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। रीवा में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सड़कें तो बना दी गई पर नालियां नहीं है। इस समस्या से हर साल बारिश में शहर जूझता है। सबसे ज्यादा परेशानी नेहरू नगर के लोगों को उठानी पड़ती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ बुधवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। 1 घंटे में ही शहर का नजारा ही बदल गया। चारों तरफ पानी पानी नजर आने लगा। मोहल्लों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से ऐसे हालात देखने को मिले है। नगर निगम पार्षद विकास के नाम पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च करता है लेकिन इन समस्याओं का स्थाई हल नहीं निकाल पाया।

नेहरू नगर फिर पानी पानी

हर बार की तरह इस बार भी बारिश का कहर नेहरू नगर के लोगों पर टूटा। चंद घंटों की बारिश से नेहरू नगर पानी पानी हो गया। यहां सड़कें जलमग्न हो गई। लोगों के घरों तक में पानी भर गया। यहां के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सभी सड़कें पानी से लबालब है। यहां पानी निकासी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है। वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद नम्रता संजय सिंह ने इस मुद्दे को कई बार प्रशासन और महापौर, विधायक के सामने रखा, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अब इसी का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।

रीवा में अब दो विकास पुरुष फिर भी यह हाल

रीवा में अब दो विकास पुरुष हो गए हैं। पहले सिर्फ रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ही विकास पुरुष थे। वही निर्माण कार्य की बाढ़ लेकर आए। बड़े बड़े प्रोजेक्ट रीवा में उन्हीं के लाए हुए चल रहे हैं। अब जब से महापौर अजय मिश्रा बाबा बने हैं उन्हें भी विकास पुरुष की श्रेणी में गिना जाने लगा है। वह नगर निगम क्षेत्र में तेजी से काम कर रहे हैं। नाली सड़क पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। शहर को चमकाने और व्यवस्थित करने में लगे हैं। इन दो विकास पुरुषों की मौजूदगी के बाद भी शहर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं बन पा रही है।

सर्वाधिक मऊगंज में हुई बारिश

रीवा जिले में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक मऊगंज में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कलेक्ट्रेट भू अभिलेख से मिले आंकड़ों पर नजर डालें तो मऊगंज के बाद सेमरिया में 78 मिलीमीटर, मनगवां में 51 मिलीमीटर जवा 42 हुजूर में 26.4 गुढ़ में 34 सिरमौर में 2 मिमी, त्योंथर में 15 नईगढ़ी में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है अब तक कुल 262 मिलीमीटर वर्षा 1 जून से 2 जुलाई तक हुई है।