इंडी और घमंडिया अलायंस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है, इनके नेता या तो जेल में हैं या बेल में हैं: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को रीवा में चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं पर वह जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हमारे विरोध में इंडी अलायंस और घमंडिया अलायंस दो लोग हैं। यह परिवारवाद वाली पार्टियां हैं। इन्हें आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है। यह भ्रष्टारचारी लोग हैं। इनके नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल में है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या ऐसे लोगों को आप सत्ता में लाना चाहते हैं। यदि नहीं तो इस चुनाव में इन्हें मजा चखाइए।

इंडी और घमंडिया अलायंस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है, इनके नेता या तो जेल में हैं या बेल में हैं: जेपी नड्डा

कांग्रेस पार्टी हिंदू विरोधी रही है
इनके नेता सतानत को डेंगू और मलेरिया कहते हंै
रीवा। एसएएफ मैदान में भाजपा की चुनावी सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे विरोध में इंडी अलायंस और घमंडिया अलायंस दो लोग हैं। इनसे आपका कोई लेना देना नहीं है। इन्हें लेना देना है तो अपने परिवार से लेना देना है। सारी परिवार की पार्टियां एकत्र हो गई। मैं मेरा मेरा बेटा, मैं मेरी बेटी, मेरा दामाद इसके बाहर इन्हें कुछ नहीं दिख रहा है। यह आपकी कहां सेवा करेंगी। यह सारी परिवार की पार्टियां है। फारुख अब्दुला का बेटा उमर अबदुल्ला को सीएम बनाने में लगे रहे। मुफ्ती मोहम्मद महबूबा मुफ्ती को सीएम बनाने में लगे रहे। सुशील बादल प्रकाश बादल का बेटा यह सब परिवार की पार्टी है। चौटला परिवार की पार्टी है। मुलायम के बाद अखिलेश के बाद डिंपल यह परिवार की पार्टी है। यह चाचा को भी भूल गए। लालू ,रावड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप, नीशा और एक नई बहन भी आ गई है। यह सब परिवार की पार्टियां है। ममता को भी भतीजा ही पसंद आता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि चन्द्रशेखर की पार्टी टीआरएस केसीआर, केटीआर यह सब परिवार की पार्टियां है। शरद पवार ने अजीत पवार को छोड़ दिया। सुप्रिया सूले परिवार की पार्टी है कि नहीं। कांग्रेस पार्टी में सोनिया को राहुल और प्रियंका ही दिखते हैं। यह सब परिवार की पार्टियां है। यह परिवार को बचाने वाली पार्टियां है और सब भ्रष्टाचारी पार्टियां है। इसलिए मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचारियों को भगाओ और यह कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचारियों को रहने नहीं देंगे और यह कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे रहेेंगे। कांग्रेस ने कोयला घोटाला किया। लालू ने चारा घोटाला किया। सारे घोटालेबाज जेल में है। कोई बाहर नहीं हैं। जो बाहर हैं वह बेल पर हैं। राहुल गांधी बेल पर, सोनियां गाध्ंाी बेल पी चिदंबरम बेल पर, कार्तिक चिदंबरम बेल पर, लालू यादव बेल पर हैं।  अरविंद केजरीवाल जेल में, मनीष सिसोदिया जेल में आजम खान जेल में है। इनमें से कुछ जेल में हैं या बेल में है। क्या ऐसे लोगों को ही सत्ता देना है। श्रीराम मंदिर का न्यौता इन्हें गया था लेकिन यह नहीं आए थे। ऐसे लोगों को हम मजा चखाएंगे। यह सनातन विरोधी हैं। यह सनातन को मलेरिया डेंगू कहते हैं। ऐसे लोगों को हम मजा चखाएंगे।
---------------


कांग्रेस पार्टी हमेशा से हिंदू विरोधी रही है
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से हिन्दू विरोधी रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने तो भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाये। तो वहीं डीएमके पार्टी के एक नेता ने तो सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर डाली। हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं क्योंकि हम उस पार्टी के सदस्य हैं जिस पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को पूरी तरह बदल दी। ये चुनाव सिर्फ हमारे प्रत्याशियों को जिताने का चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव हमारे प्रत्याशियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है और इसीलिए हमें एक मजबूत, स्थिर और निर्णायक सरकार चाहिए। जनता ने 2019 में ईवीएम का बटन दबाकर एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला किया था जिससे कि एक स्थिर सरकार बनी और स्थिर सरकार से यह फर्क आया कि जो हम 1951 से नारा लगाते थे कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे और उसे 6 अगस्त 2019 को संसद में आपके द्वारा चुने गए भाजपा के इन्हीं सांसदों ने धारा 370 को धाराशायी कर दिया।
आज हर व्यक्ति के हाथ में मेड इन इंडिया मोबाइल है
श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 1989 में पालमपुर में राम मंदिर का रास्ता प्रशस्त करने का प्रण लिया था, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से 10 दिन के कठिन अनुष्ठान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के अंदर प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत, जापान और ब्रिटेन जैसे देशों को पछाड़कर 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आगामी 2 वर्षों के अंदर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस्पात के उत्पादन में हम चौथे से दूसरे नंबर पर पहुंच गए, 97 प्रतिशत मोबाइल आज भारत में बन रहें हैं, आटोमोबाइल मार्केट में हम तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। आज भारत में सबसे सस्ती और असरदार दवाइयां बन रही हैं, पेट्रो केमिकल्स में निर्यात 106 प्रतिशत बढ़ गया है। 10 वर्ष पूर्व भारत में खिलौने और दिवाली की मूर्तियां चीन से आती थी लेकिन आज खिलौनों के निर्माण में भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। आज भारत में हर किसी के हाथ में मेड इन इंडिया लिखे हुए मोबाईल हैं।


वोट बैंक की राजनीति से हटकर आज विकासवाद पर चुनाव हो रहा
श्री नड्डा जी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि दस वर्षों पूर्व भारत में वोटबैंक की राजनीति थी, आज देश में विकासवाद का चुनाव होता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। हर चुनाव में लुभावने वादे करना और चुनाव के बाद वादों को भुला देना कांग्रेस की रीति-नीति रही है। कांग्रेस की सरकार गांव के लिए सड़क बनाने का वादा करके चूना से मार्ग बना देते थे, चुनाव समाप्त होते ही बारिश में चूना घुल जाता था और जनता को पांच साल का चूना लग जाता था।
हनुमानजी का जीवन सेवाभाव सिखाता है: सीएम
रीवा के एसएएएफ ग्राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष के सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हनुमानजी इस धरती पर अष्ट चिरंजीवियों में से एक हैं। उनका जीवन पराक्रम, पुरुषार्थ, बल, बुद्धि, ज्ञान से परिपूर्ण है। इतना होने के बाद भी उतनी ही विनम्रता और सेवा की भावना भी है। ये हमें मानव जीवन का सच्चे अर्थों में अपना संस्कार बताती है। उनका जीवन हमको सेवाभाव की सीख देता है। हनुमान जी कहते हैं कि मेरी पूजा और मेरे दर्शन करने आओ, इसके पहले श्रीराम जी को विराजित कर दो तो अपने आप आशीर्वाद मिल जाएगा। अगर रामायण में से हनुमानजी को एक तरफ कर लो तो लगता है रामायण अधूरी हो जाएगी। हनुमानजी के बिना ऐसा लगता है श्रीराम अधूरे हैं।
मैं साधारण कार्यकर्ता था पार्टी और जनता ने सांसद बना दिया: जनार्दन
मैं भाजपा का साधारण कार्यकर्ता था, पार्टी और जनता ने बना दिया सांसद
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे पिताजी अंगूठा छाप थे। वो सोचते थे कि मैं थोड़ा पढ़-लिखकर छोटी-मोटी नौकरी कर लूं, परंतु पार्टी एवं आप सभी ने अपने चरणों की धूल हमारे माथे पर लगाई तो सांसद बन गया और 10 वर्षो में हमने जो विकास किया वह आप सबके सामने है। रीवा के चारों तरफ आज सुन्दर और विश्वस्तरीय सड़कों का जाल बिछा है। रीवा से जहां पहले 5 ट्रेनें चलती थी आज 15 ट्रेनें हो गई। एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तैयार है। हमने इतना विकास किया है कि कांग्रेसियों की आंखें चौधियां गई हैं। उन्हें हमारा विकास नहीं दिखाई पड़ रहा है। रीवा जब कोरोना प्रभावित था, लोगों की जान जा रही थी तो ये कांग्रेसी अपने तिलस्मी भवन के अंदर छिपे हुये थे। जबकि मैं मास्क बनाने से लेकर अंतेष्टी और कोरोना पीडि़तों के हर दुख में उनके साथ खड़ा रहा और उनको सम्बल बधाता रहा। ये कांग्रेसी सिर्फ चुनाव में झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित जानते हैं। विपदा में साथ खड़े नहीं होते हैं।
यह कार्यक्रम में रहे मौजूद
रीवा विप्र सेवा संघ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। जनसभा का संचालन वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण रीवा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन मउगंज जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश के कृषि मंत्री प्रहलाद पटेल, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, रीवा महाराज पुष्पराज सिंह, लोकसभा प्रभारी रामलाल रौतेल, संयोजक प्रबोध व्यास, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कमलेश्वर सिंह, रावेन्द्र मिश्रा, पूर्व सांसद देवराज सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, नारायण मिश्रा, रमेश गर्ग, प्रबोध व्यास, महाबली गौतम, विमलेश मिश्रा, विवेक दुबे, पूर्व महापौर शिवेन्द्र सिंह, राजभान सिंह पटेल, रामनारायण मिश्रा, राजेन्द्र ताम्रकार, योगेन्द्र शुक्ला सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।
0000000000000
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुआ स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एसएएफ ग्राउण्ड रीवा पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रदेश के कृषि मंत्री प्रहलाद पटेल भी रीवा पहुंचे। नेताओं के रीवा आगमन पर सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक गिरीश गौतम, नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, प्रदीप पटेल, सिद्धार्थ तिवारी, इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, मउगंज जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
0000000000
सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
गुढ़ विधानसभा के कांग्रेसी पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों को सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस के पार्टी द्वारा सतानत का विरोधी नीतियों से खफा होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से संजय मिश्रा बंजारी, सुरेन्द्र द्विवेदी , जगदीश मिश्रा गुढ़, सर्वेश उपाध्याय, रामलाला चतुर्वेदी, बालेन्द्र मिश्रा, बुद्धसेन मिश्रा, लल्लू चौरसिया महसांव, मोहम्मद इमरान खान, जनार्दन द्विवेदी बंजारी, शारदा पटेल, रमेश साकेत गेरूआरी, विद्याशंकर पाण्डेय, धर्मेन्द्र पयासी तमरा, संजीव मिश्रा, सुनील मिश्रा, सुशील पाण्डेय, अन्नपूर्णा मिश्रा, नीतेन्द्र चतुर्वेदी सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।