भाजपा ज्वाइन करने की मची है होड़, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने छोड़ दिया हाथ, थाम लिया कमल का साथ

रीवा में कांग्रेस छोडऩे वालों की होड़ सी मच गई है। कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा का दंश झेल रहे दिग्गज कांग्रेसी पदाधिकारियों ने भी हाथ का साथ छोड़ दिया। अब भाजपा के साथ चले गए हैं। बुधवार को भाजपा में शामिल होने वालेंा की होड़ मची थी। जिला उपाध्यक्ष से लेकर पूर्व जनपद पंचातय अध्यक्ष, विधानसभा टिकट के दावेदारों ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। लोकसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अभी कांग्रेस ने टिकट की घोषणा तक नहीं की और यहां विकेट पर विकेट गिर रहे हैं। हालात यही रहे तो काम करने वाले पदाधिकाारी और कार्यकर्ता कांग्रेस को ढूढ़ें नहीं मिलेंगे।

भाजपा ज्वाइन करने की मची है होड़, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने छोड़ दिया हाथ, थाम लिया कमल का साथ

जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा ज्वाइन कर की घर वापसी
जिला उपाध्यक्ष सरपंचों के साथ शामिल हुए
रीवा। ज्ञात हो कि भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है। बड़े पैमाने पर कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। कांग्रेस धीरे धीरे टूट रही है। कई कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भोपाल में हनुमना नगर परिषद अध्यक्ष सहित पार्षद ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद रीवा आकर उन्होंने पलटी मार ली। सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने पत्रवार्ता कर भाजपा पर जबरन पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाने का आरोप लगा दिया। 10 सदस्यों को तो कांग्रेस तोड़ कर वापस लाने में सफल रही लेकिन औरों को रोक नहीं पाई। एक दिन पहले कांग्रेसी अपनी सफलता पर खुश हो रहे थे तो दूसरे दिन बध्ुावार को उन्हें झटका लग गया। बुधवार को भाजपा ने समदडिय़ा गोल्ड में कार्यालय का शुभारंभ किया और कई कांग्रेसियों को कांग्रेसियों को सदस्यता दिला दी। इसमें कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी शामिल थे। जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता मांझी भी अपने पति व अन्य सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप ङ्क्षसह बब्बू ने भी कई सरपंचों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस से कई सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से हड़कंप मच गया है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बैठक कर रही थी तो दूसरी तरफ भाजपा ने ही उनके कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को तोड़ दिया।
-----------


गीता मांझी ने कहा घर वापसी हुई है
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कहा कि वह पहले भी भारतीय जनता पार्टी में रही हैं। उनका उदय ही भारतीय जनता पार्टी से हुआ है। कुछ कारणों वश हो सकता है कि मेरी नासमझी रही हो कि जिसके कारण कुछ समय के लिए पार्टी से बाहर हो गए थे। हमें एहसास हुआ कि जो पार्टी जनता के लिए काम कर रही है। गरीबों के हित में काम कर रही है। इस बात का एहसास हुआ इसलिए भाजपा में आए हैं। मेरी घर वापसी हो रही है। जो विचारधारा भारतीय जनता पार्टी की रही है। उसी विचारधारा से काम करती रही हूं और आगे भी करती रहूंगी।  इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा टिकट के दावेदार गजेंद्र दुबे के साथ कई सैकड़ो कांग्रेसियों ने भाजपा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की
----------
गीता मांझी जिला पंचायत सदस्य के साथ इन्हें ज्वाइन किया
भाजपा ज्वाइन करने वालेां में जिला पंचायत सदस्य गीता मांझी के अलीावा उनके पति राजमणि मांझी, महेश यादव पूर्व जनपद सदस्य त्योंथर, रामसजीवन साकेत कुठिला पूर्व जनपद सदस्य, नीरज  गुप्ता पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि, बसंत लाल मांझी पूर्व जनपद सदस्य त्योंथर, मणिराज भुर्तिया यूथ कांग्रेस, हरिशंकर माझी, पवन कुमार माझी राजापुर, नंद किशोर माझी एवं सैकड़ों साथी शामिल रहे।
-------------

जिला उपाध्यक्ष भी भाजपा के हो लिए
कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी त्योंथर प्रदीप ङ्क्षसह बब्बू के नेतृत्व में पवन उर्फ दादूलाल आदिवासी जनपद सदस्य जवा, बद्री प्रसाद द्विवेदी सरपंच ग्राम पंचायत बौसड़वा, शैलेश आदिवासी सरपंच ग्राम पंचायत कोटवा, सुनीता देवी आदिवासी सरपंच, दोंदर, अशोक वर्मा पूर्व सरपंच कोटवा, संजय केशरवानी अध्यक्ष व्यापार मंडल डभौरा, आशुतोष केशरवानी उपाध्यक्ष व्यापार मंडल डभौरा, रितेश केशरवानी उपाध्यक्ष व्यापार मंडल डभौरा, धनंजय सिंह भुनगांव, श्रीपति पाल, प्रेम प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता, रामसूरत यादव समिति उपाध्यक्ष दोंदर, रामगोपाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, संदीप मिश्रा वरिष्ठ नेता, भूपेन्द्र सिंह कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं।