मूर्ति विसर्जन में हुआ विवाद और फिर घेर कर चाकुओं से कर दिया वार

सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सिंधी चौराहे पर आधी रात को जमकर चाकूबाजी हुई। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट आपस में भिड़े और फिर इसका बदला खून खराबा कर लिया गया। तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। इन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

मूर्ति विसर्जन में हुआ विवाद और फिर घेर कर चाकुओं से कर दिया वार
file photo

मिली जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने के लिए शराफा बाजार से दो गुट बाबा घाट गए थे। वहीं पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ गई। मामला विवाद तक पहुंच गया। मारापीटी शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद भी एक गुट को चैन नहीं मिला। उन्होंने बदला लेने की सोची और सिंधी चौराहा के पास हथियार के साथ घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही दूसरा पक्ष आया। उन पर हमला कर दिया। चाकू और डंडे चले। हमले में तीन लोग घायल हो गए। यह सभी सराफा दुकानों में कारीगर हैं। घायलों में प्रमुख रूप से अमित बंगाली, बवेजा बंगाली, सुमन बंगाली शामिल हैं। मारपीट की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। घायलों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि उन पर तीन लोगों ने हमला किया है। वह सराफा बाजार में ही काम करते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।