जमीन विवाद में चाचा-भतीजा में हुई मारकाट, एक की चली गई जान

जमीन के विवाद ने फिर एक जान ले ली। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। चाचा और भतीजा के बीच में जमकर मारपीट हुई। इस हादसे में एक की जान चली गई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बैकुंठपुर थाना अंतर्गत हटवा गांव की घटना
रीवा। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में बुधवार की सुबह 9 बजे चाचा और भतीजे के बीच हुए जमीनी विवाद में खूनी संर्घष हुआ । घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हुए है। मृतक पक्ष से तीन लोग जबकि दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों को चोट पहुंंची है।
बैकुंठपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  दो पक्षों के बीच हुये हुये विवाद में जमकर लाठी डंडा, कुल्हाडी और गडासे चले,  जिस दौरान 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल का आरोप है कि जमीनी विवाद की शिकायत के बावजूद पुलिस नें कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके चलते  विवाद इतना बढ़ा  कि लोग  एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए और मामूली विवाद खूनी संघर्स की घटना में तब्दील हो गया। फिलहाल इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 8 लोग घायल हुये है जिनमें से 1 घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद
बैकुंठपुर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। बताया गया कि जिनके नाम उक्त जमीन थी उस पर दूसरा पक्ष खेती कर रहा था, जिसके लेकर विवाद हुआ। इसके पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ, जिसकी शिकायत भी बैकुण्ठपुर थाने में की गई। बुधवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जब पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी तो सभी को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें अरुण सिंह पिता अजीत सिंह का परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे  मृत घोषित कर दिया गया। जिसके शव को मर्चुरी में रखवाया गया है।
यह है पूरा मामला
बताया गया कि एक पक्ष  से अरूण सिंह और नृपेन्द्र सिंह दोनों  सगे भाई है जिनका जमीनी परिवार के ही भाई शिवेन्द्र सिंह, सर्वेस सिंह, विनोद सिंह से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद सुबह  एक बार फिर  उपजा और उनके  बीच जमकर मारपीट हुई।   घायलों के मुताबिक मारपीट के दौरान लाठी डंडा, कुल्हाडी और गडासे से हमला किया गया है, जिसमें दोनों  पक्ष से 8 घायलों  को रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया है, जिनमें गंभीर रूप से घायल अरूण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर पूरी घटना की जांच में लगी हुई है।