महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री में ऐसा हुआ ब्लास्ट की 3 किमी तक पहुंची आवाज, 7 की गई जान, 40 घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिला के डोंबिवली में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। दोपहर में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है। वहीं 40 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी गूंज तीन किमी दूर तक सुनाई दी।

महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री में ऐसा हुआ ब्लास्ट की 3 किमी तक पहुंची आवाज, 7 की गई जान, 40 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार दोपहर 1.40 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में 7 की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह फैक्ट्री महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम फेज -2 के कैंपस में स्थित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए। ये इतने तेज थे कि लगभग 3 किमी तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर उदय सामंत के मुताबिक यह फैक्ट्री बंद थी।
8 लोगों को सस्पेंड किया
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि ऐसी घटनाएं को रोकने के लिए हम अगले 6 महीने में केमिकल फैक्ट्रियों को रहवासी इलाके से बाहर शिफ्ट करेंगे। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि फैक्ट्री काफी महीनों से बंद पड़ी थी।  कुछ दिन पहले ही इसे शुरू किया गया था।