इस अधिकारी को मिली नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी, अब तक प्रभारी बने हुए थे

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ संजय सोनवणे को शासन ने अब नियमित रूप से कमिश्नर नगर निगम बना दिया है। अभी तक वह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सम्हाल रहे थे लेकिन शासन ने आदेश कर उन्हें आयुक्त नगर निगम के रूप में पदस्थ कर दिया है।

जिला पंचायत सीईओ के पद से स्थानांतरित कर आयुक्त ननि बनाया गया
रीवा। ज्ञात हो कि सौरभ संजय सोनवणे को शासन ने जिला पंचायत रीवा में सीईओ के रूप में पदस्थ किया था। सौरभ संजय सोनवणे की छवि तेजतर्रार अधिकारी के रूप में होती है। जिला पंचायत सीईओ के रूप में सौरभ सोनवणे ने बेहतर काम किया। कई बड़ी बड़ी कार्रवाईयां और रिकवरी भी निकाली। इसके अलावा प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बखूबी सम्हाली थी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भी सौरभ सोनवणे ने बड़ी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया था। उनके कार्य से प्रभावित होकर ही नगर निगम आयुक्त के स्थानांतरण के बाद नगर निगम कमिश्नर का भी प्रभार सौरभ सोनवणे को शासन ने दे दिया था। प्रभारी आयुक्त रहने के बाद भी नगर निगम की जिम्मेदारी इन्होंने बेहतर तरीके से सम्हाली। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया। यही वजह है कि उनके कार्यों का फायदा मिला है। शासन ने आदेश जारी कर सौरभ सोनवणे को जिला पंचायत सीईओ के पद से हटाकर नगर निगम आयुक्त का फुल चार्ज दे दिया है। आयुक्त नगर निगम के रूप में पदस्थ होने के बाद अब रीवा शहरी क्षेत्र में कार्यों में भी अलग ही बदलाव नजर आएगा।