11 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया यह अधिकारी, लोकायुक्त ने धर दबोचा

लंबे समय बाद लोकायुक्त रीवा के चंगुल में फिर एक लोकसेवक फंसा है। 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते नगर निगम सतना के उपयंत्री को ट्रैप किया गया है। पकड़े गए लोकसेवक के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

11 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया यह अधिकारी, लोकायुक्त ने धर दबोचा

सतना नगर निगम में पकड़ा गया जोनल अधिकारी
नाली ढ़कने के कार्य का मूल्यांकन करने मांगे थे रुपए
रीवा। शिकायतकर्ता इमाम खान पिता शेरखान निवासी वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर थाना सिटी कोतवाली तहसील रघुराज नगर सतना ने लोकायुक्त के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि नगर निगम में पदस्थ उपयंत्री राजेश गुप्ता जोनल अधिकारी जोन क्रमाक 2 हैं। सतना नगर निगम में पदस्थ हैं। नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य किया गया था। इसका मूल्यांकन करने के लिए ठेकेदार से उपयंत्री ने 33 हजार रुपए की डिमांड की थी। राजेश गुप्ता ने इसमें से 22 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। 11 हजार रुपए की और डिमांड कर रहा था। इसकी शिकायत पीडि़त ने लोकायुक्त रीवा से कर दी। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की तो आरोप सही निकले। इसके बाद उपयंत्री को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकडऩे के लिए योजना तैयार की गई। टीम को राजेश गुप्ता के साथ 11 हजार रुपए लेकर कार्यालयीन कक्ष जोन क्रमांक 2 नगर पालिका निगम सतना बुलाया गया। जैसे ही राजेश गुप्ता ने शिकायतकर्ता से 11 हजार रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त ने राजेश गुप्ता को धरदबोचा। रिश्वत के साथ पकड़े गए राजेश गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में ट्रेप अधिकारी राजेश खेड़े उप पुलिस अधीक्षक रहे। इसे अलावा प्रमेन्द्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक सहित 10 सदस्यीय टीम कार्रवाई में शामिल रही।