रीवा पीके स्कूल की इस छात्रा ऐसा किया काम, की प्रदेश में हो रहा नाम

सीएम राइज पीके स्कूल एक होनहार छात्रा ने रीवा का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नाम किया है। शास्त्रीय संगीत विधा में छात्रा ने प्रथम स्थान पर रहीं। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने दिल्ली जाएंगी।

रीवा पीके स्कूल की इस छात्रा ऐसा किया काम, की प्रदेश में हो रहा नाम

रीवा। कला उत्सव 2023-24 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में हुई। इसमें शास्त्रीय संगीत (स्वर वाद्य) विधा में कुमारी अंशिका तिवारी ने रीवा संभाग की ओर से सहभागिता निभाई। राज्य में प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रतिभा का परचम लहराया है। अब अंशिका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए दिल्ली जाएंगी। देश के विभिन्न राज्यों से आए ख्यातिलब्ध कलाकारों से उनका मुकाबला होगा।
 सीएम राइज पीके स्कूल की दो छात्राएं कुमारी अंशिका तिवारी ने शास्त्रीय संगीत स्वर वाद्य एवं कुमारी भूमि सिंह ने स्थानीय खेल खिलौना विधा की प्रतियोगिता में रीवा संभाग की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई थीं। जिसमें कु अंशिका सीएम राइज पीके स्कूल रीवा में पदस्थ चन्द्रकांत तिवारी (उ मा शि)की पुत्री है।  अंशिका की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग रीवा  एस के त्रिपाठी, उपसंचालक के पी तिवारी, उप संचालक टी पी सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी जीपी उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर एल दीपान्कर, सीएम राइज पीके स्कूल के प्राचार्य वरुणेंद्र प्रताप सिंह, साहित्यिक सांस्कृतिक समिति के शिवानंद तिवारी अनुसुइया प्रसाद मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव,एवं अमिता सिंह ने कीर्तिमान रचने के लिए छात्रा को ढेरों बधाइयाँ दी है। पीके स्कूल रीवा सीएम राइज में शामिल होने के साथ ही अनेक अकादमिक  एवं सह अकादमिक  गतिविधियों में अपनी शानदार उपस्थित दर्ज कराई है। पिछले सत्र में भी विद्यालय की छात्राओं ने कला उत्सव एवं बाल रंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पीके स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया था। छात्रा अंशिका की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए पी के स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनायें  दी हैं। जिनमें उप प्राचार्य एम एल पटेल,कल्पना कनौजिया, दीप नारायण तिवारी, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, उमेश मिश्रा,अमरनाथ तिवारी, एनडी द्विवेदी,विजय दुबे,अनिलेश त्रिपाठी, भूपेंद्र कुमार वर्मा,राम कैलाश गुप्ता,अजय अवस्थी, अजय मिश्रा,अखिलेश शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राज नारायण शुक्ला,सुषमा शुक्ला, विजयश्री सिंह, ममता शर्मा, प्रीति शर्मा, विमल गुप्ता,डॉ आर एस परिहार, चंद्रशेखर मिश्रा,वासुदेव शुक्ला चक्रपाणि सिंह,चंद्र प्रताप सिंह,विवेक नामदेव,एम गीता,अशोक सिंह,संध्या पाण्डेय,मुदिता मिश्रा,परितोष मालवीय,तबला वादक राजमुनि वर्मा,राजाराम मिश्रा, राम सुमेर विश्वकर्मा सुधेश मिश्रा मॉडल स्कूल के प्राचार्य पंकज शर्मा,शिक्षक विमलेश द्विवेदी आदि शामिल हैं।