सिद्धि योग लेकर आएगा इस बार करवा चौथ का चांद, राहू काल भी फंस रहा

करवा चौथ इस मर्तबा खास योग में फंस रहा है। सालों बाद शुभ योग में चन्द्र उदय होगा। चद्रमा का दर्शन करना ज्यादा शुभ माना गया है। 3 घंटे बाद करवा चौथ का चांद नजर आएगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त एक घंटे बाद शुरू हो जाएगा।

सिद्धि योग लेकर आएगा इस बार करवा चौथ का चांद, राहू काल भी फंस रहा
file photo

रीवा। महिलाओं के लिए खास व्रत करवा चौथ इस बार बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में फंस रहा है। करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए खास माना जाता है। यह व्रत महिलाएं पति की रक्षा और दीर्घआयु के लिए रखती है। इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। चन्द्र दर्शन के बाद अघ्र्य देकर ही व्रत तोड़ा जाता है। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त एक घंटे बाद शुरू हो जाएगा। बीच में आधे घंटे राहुकाल भी फंस रहा है। इसके कारण पूजन समय में आधे घंटे की रुकावट भी आएगी। इसके बाद फिर से शुभ मुहूर्त पूजन का शुरू हो जाएगा। 8.15 बजे चन्द्रमा आसमान पर नजर आने लगेगा।
ज्यादा फलाकारी होगा आज का करवा चौथ व्रत
पंडित बृजेन्द्र शास्त्री ने बताया कि कई साल बाद वृश्चिक राशि में करवा चौथ का चन्द्रदर्शन होगा। यह महिलाओं के लिए ज्यादा शुभ है। शायं काल में सर्वार्थ सिद्धि योग में होने से स्त्रियों के सौभाग्य के लिए इस साल का करवा चौथ लाभकारी है।
पूजन का शुभ मुहूर्त
शाम 5.32 से 6.30 बजे तक
शाम 6.50 से 7.40 बजे तक
चन्द्रोदय का समय
शाम 8.15 बजे होगा
---------
पूजन का विधान
आचार्य पंडित बृजेन्द्र शास्त्री के अनुसार कार्तिकेय भगवान और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। इसके बाद चन्द्रमा का अघ्र्य पूजन कर व्रत तोड़ा जाता है। 8.30 बजे व्रत तोडऩे का विधान है। महिलाएं करवा से चन्द्रमा का अघ्र्य देकर चलनी में दीप प्रज्वलित कर चन्द्र दर्शन करें। इसके बाद अपने सौभाग्य का स्त्रियां दर्शन कर व्रत तोड़ें।