इंडिया की जगह भारत लिखेगी यह यूनिवर्सिटी, ऐसा करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना

देशभर में इंडिया और भारत पर बवाल मचा हुआ है लेकिन अमल में किसी ने नहीं किया। इसकी शुरुआत इंदौर की देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी ने कर दिया है। विवि ने बड़ा फैसला लेते हुए देश का नाम इंडिया की जगह भारत लिखने का निर्णय लिया है। ऐसा फैसला लेने वाली देश की पहली विवि होगी।

इंडिया की जगह भारत लिखेगी यह यूनिवर्सिटी, ऐसा करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना
file photo

इंदौर। देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्य परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि अब देश के नाम में इंडिया की जगह हर जगह भारत लिखा जाए। इसके अलावा विवि ने कार्य परिषद की बैठक में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अब विवि में सारे काम हिंदी से किए जाएंगे। विवि के सभी अधिकारियेंा के नाम भी हिंदी में ही लिखने का निर्णय लिया गया है। देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. रेनू जैन ने बताया कि, काफी लंबे समय से हिंदी को बढ़ावा दिए जाने का काम किया जा रहा है। हिंदी को आगे बढ़ाने और बढ़ावा देने की वजह से ही ये अहम फैसला लिया गया।