आज यह खास दिन मना रहा वन विभाग, लाखों बीज जुटाए इन्हें स्कूलों में बांटा जाएगा

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस है। इस दिन को बनाने के लिए वन विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। वनकर्मियों ने 32 प्रजातियों के 1058 किलोग्राम बीज जुटाए हंै। इन बीजों को नर्सरियों और विद्यालयों को बांटा जाएगा। पौधरोपण के लिए दिया जाएगा।

आज यह खास दिन मना रहा वन विभाग, लाखों बीज जुटाए इन्हें स्कूलों में बांटा जाएगा

स्कूलों और नर्सरियों में वितरित किया जाएगा लाखों बीज
रीवा। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2024 हर साल 22 मई को मनाया जाता है। इस मर्तबा भी यह बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए इसमें विद्यालयों की भी सहभागिता को बल दिया गया है। यही वजह है कि जैव विविधता दिवस के अवसर पर लाखों बीट जुटाए गए है। यह बीज विस्तार-वानिकी नर्सरियों एवं कुछ विद्यालयों को पौधा उगाने हेतु निशुल्क दिए जाएंगे। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अप्रैल माह एवं मई माह के पहले हफ्ते तक रीवा वनमण्डल के मैदानी अमले ने कुल 32 प्रजातियों के 1058 किलोग्राम बीज का संग्रहण किया है। इन बीजों में बहेड़ा, हर्रा, सिरस, आंवला, अमलतास, शीशम, सागौन, अर्जुन, करंज, इमली, हल्दू, दूधी, बीजा, चिरोल, इत्यादि प्रजातियां शामिल हैं। रीवा वन विभाग के वनकर्मियों का यह प्रयास जैव विविधता संरक्षण और जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम है।


बीज संग्रहण में इन कर्मचारियों का रहा विशेष योगदान
बीज संग्रहण में वीरेन्द्र सिंह, वनरक्षक बीटगॉर्ड लूक, कमलेंद्र सिंह, वनरक्षक बीटगार्ड पूर्वा दक्षिणी्र, अखिलेश पटेल, वनरक्षक बीटगॉर्ड तमरादेश, कृष्णकांत दहिया, वनरक्षक बीटगॉर्ड ओबरी उत्तरी, संतोष चौधरी, वनरक्षक बीटगॉर्ड पूर्वा उत्तरी, गणेश सोनी, वनरक्षक बीटगॉर्ड ककरेड़ी पूर्वी, मनोज तिवारी, वनरक्षक बीटगॉर्ड ककरेड़ी पश्चिम,  दिनेश कुमार, वनरक्षक बीटगॉर्ड जादुआ,  बुद्धराज सिंह, वनरक्षक बीटगॉर्ड हरदौली, गोपाल शरण त्रिपाठी, वनरक्षक बीटगॉर्ड पूर्वी मड़वा शामिल रहे।
इस वर्ष का थीम है योजना का हिस्सा बनें
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर वर्ष 22 मई को मनाया जाता है। 1992 में इसी दिन *कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी को (सीबीडी)* को अपनाया गया था। जैव विविधता दिवस 2024 का विषय योजना का हिस्सा बनें है। यह विषय, सभी हितधारकों के लिए कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन का समर्थन करके जैव विविधता के नुकसान को रोकने और उलटने के लिए कार्रवाई का आह्वान है।