आज यह प्रत्याशी भरेंगे नामांकन फार्म

शुक्रवार को भी कई उम्मीदवार नामांकन फार्म भरने पहुंचेंगे। इसमें गुढ़ से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह और भाजपा से बगावत कर बसपा में शामिल होने वाले त्योंथर प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह शामिल हैं। दोनों ही उम्मीदवार गाजे बाजे के साथ पहुंचेंगे।

आज यह प्रत्याशी भरेंगे नामांकन फार्म
file photo

 REWA. गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक रहे नागेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।  गुढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह 27 अक्टूबर को  महाराजा होटल से सुबह 10.30 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्टर कार्यालय तक पैदल चल कर नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, सिद्धार्थ तिवारी,  प्रदेश महामंत्री राजेश पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया सिंह, अभय सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता नारायण मिश्रा, मुनिराज पटेल विश्वंभरनाथ पटेल, बालेंद्र शुक्ला,गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, रायपुर कर्चुलियान उपेंद्र सिंह, गुढ़ कपूरचंद सोनी, जनपद अध्यक्ष सुमन साकेत, गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह, गोविंदगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित  अपने हजारों कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। कलेक्टर कार्यालय के लिए ढ़ोल-नगाड़ों के साथ रवाना होंगे।
बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह  आज भरेंगे नामांकन
त्योंथर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी देवेंद्र सिंह द्वारा 27 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने देवेंद्र सिंह अपने सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाकघाट से रीवा पहुंचेंगे।
विस अध्यक्ष भी भरेंगे नामांकन
देवतालाब से भाजपा प्रत्याशी विस अध्यक्ष गिरीश गौतम भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मऊगंज में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह समर्थकों के साथ मऊगंज कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।