पर्यटकों को मिलने वाली है एक और खुशखबरी, जल्द ही बिलासपुर से आएंगे नए मेहमान

पर्यटकों के लिए फिर नई खुशखबरी आने वाली है। जल्द ही चिडिय़ाघर में नए मेहमान आएंगे। कानन पेंडारी से हायना और लोमड़ी लाया जाएगा। कानन पेंडारी बिलासपुर के चिकित्सक चुनाव ड्यूटी में फंसे हुए हैं। उनके हरी झंडी मिलने का ही इंतजार हो रहा है। हरी झंडी मिलते ही टीम रवाना हो जाएगी।

पर्यटकों को मिलने वाली है एक और खुशखबरी, जल्द ही बिलासपुर से आएंगे नए मेहमान
File photo

कानन पेंडारी से दी हायना और फॉक्स देने की सहमति, जल्द ही रवाना होगी टीम
रीवा। ज्ञात हो कि मार्तण्ड ङ्क्षसह जूदेव चिडिय़ाघर तेजी से बढ़ रहा है। यहां कई वन्यजीवों को लाया जा रहा है। पर्यटकों को यहां घूमने और देखने के लिए अब कई विकल्प आ गए हैं। बटर फ्लाई पार्क के बाद वॉक इन एवरी का निर्माण हुआ। इसके बाद सफेद बाघ का शावक ग्वालियर से लाया गया। अब जल्द ही यहां तीन नए मेहमान भी आने वाले हैं। इसके लिए टीम ने बिलासपुर के कानन पेंडारी से सहमति भी ले ली है। कानन पेंडारी से मुकुंदपुर चिडिय़ाघर को एक हायना और एक जोड़ी लोमडी मिलने वाली है। जल्द ही टीम इन वन्यजीवों को लेने के लिए बिलासपुर रवाना होगी। टीम को हालांकि पहले ही बिलासपुर के लिए रवाना हो जाना था लेकिन वहां चुनाव के कारण मामला थोड़ी आगे खिसक गया है। कानन पेंडारी के चिकित्सक की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। ऐसे में वह चुनाव कार्य में व्यस्त हो गए हैं। चुनाव खत्म होते ही चिकित्सक फ्री हो जाएंगे। इसके बाद उनकी हां होते ही टीम भी यहां से वन्यजीवों को लेने के लिए रवाना हो जाएगी। हायना और लोमडी आने के बाद पर्यटकों को नए वन्यजीवों को देखने को मौका मिलेगा।
सफेद बाघ के शावक को भाने लगा मुकुंदपुर
ग्वालियर से लाए गए 5 महीने के शावक का क्वारेंटाइन खत्म हो गया है। अब शावक को क्वारेंटाइन से बाहर बाड़े में छोड़ दिया गया है। हालांकि इसे अभी पर्यटकों के लिए प्रदर्शित नहीं किया गया है। शावक चिडिय़ाघर के माहौल में ढल रहा है। उसे यहां के वातावरण काफी रास आ रहा है। शावक की मस्तियां अभी चिडिय़ाघर के स्टाफ का ही मन मोह रही हैं। कुछ समय बाद यह पर्यटकों को भी लुभाएगा। इसके लिए हालांकि पर्यटकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।