गढ़ में दर्दनाक हादसा: बच्चों पर भरभरा कर गिर गई दीवार, दबकर 4 की मौत, दो घायल

गढ़ में शनिवार की दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निजी स्कूल में पढऩे वाले बच्चे छुट्टी में घर जा रहे थे। तभी सकरी गली से निकलते समय साइड की दीवार भरभरा कर बच्चों के ऊपर गिर गई। 8 बजे दब गए। एक महिला बच्चे को लेने आई थी। वह भी दब गई। लोगों ने मलवा हटाया। बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला सहित एक बच्ची घायल हुई है। इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने गहरा दुख जताया है।

गढ़ में दर्दनाक हादसा: बच्चों पर भरभरा कर गिर गई दीवार, दबकर 4 की मौत, दो घायल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया दुख, दो दो साल मुआवजा का एलान
कलेक्टर ने स्कूल के खिलाफ जांच के दिए निर्देश
रीवा। जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना गढ़ थाना अंतर्गत कस्बे की है। यहां एक निजी स्कूल सनराइज पब्लिक स्कूल संचालित है। यहां पढऩे वाले बच्चों की दोपहर 3 बजे छुट्टी हुई। बच्चे स्कूल से बाहर निकल रहे थे। तभी सकरी गली से निकलते समय कच्ची दीवार भरभरा कर बच्चों के ऊपर गिर गई। घटना करीब 3 बजे की है। बच्ची दीवार के नीचे करीब 8 बच्चे दब गए। इसमें एक महिला अभिभावक भी थी। दीवार गिरते ही चीखपुकार मच गई। चारों तरफ कोहराम मचा। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलवा हटाकर नीचे दबे बच्चों को हटाया गया। तुरंत सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ़ भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चार बच्चों केा मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, सांसद जनार्दन मिश्र, आईजी महेन्द्र सिंह सिकरवार, कलेक्टर प्रतिभा पाल तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कराया। मौके पर पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा बचाव दल तैनात है। कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए। स्कूल के मान्यता को लेकर भी जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
--------------
इन बच्चों की गई जान
दुर्घटना के संबंध में एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में चार बच्चों की दुखद मौत हो गई है। इनमें अंशिका गुप्ता 5 वर्ष, मान्या गुप्ता 7 वर्ष, सिद्धार्थ गुप्ता 5 वर्ष तथा अनुज प्रजापति 5 वर्ष शामिल हैं। इस दुखद घटना में रक्षा गुप्ता तथा रानी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर जर्जर एक अन्य मकान को गिराने की कार्यवाही की जा रही है।
----------
सीएम ने जताई गहरी शोक संवेदना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीवार गिरने की दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करे। दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे। जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
-----------------------
दु:ख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है: उप मुख्यमंत्री
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गढ़ में दीवार गिरने से चार मासूमों के काल कवलित होने की दु:खद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कष्टकारी एवं दुखद है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार सभी परिजनों के साथ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
------------
दो भाइयों के तीन बच्चों की गई जान
गढ़ थाना क्षेत्र में जर्जर दीवार ढहने से एक परिवार के दो सगे भाइयों के तीन बच्चों की जान चली गई। बताया गया कि सुरेंद्र व वीरेंद्र गुप्ता सगे भाई हैं। हादसे में वीरेंद्र गुप्ता के बेटे सिद्धार्थ व बेटी मान्या की मौत हो गई जबकि उसके भाई सुरेंद्र की बेटी अंशिका गुप्ता की भी मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बेटी गंभीर रूप से घायल होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। महिला अभिभावक रानी प्रजापति के सामने उसके बेटे अनुज प्रजापति की मौत हो गई।