12 आईपीएस, 7 आईएएस के तबादले, तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाई सरकार

(IPS) के 12 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इसमें नवगठित जिले मैहर और पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षकों (SP) की पदस्थापना भी की गई है। इसके अलावा आगर मालवा, खंडवा के SP बदले गए हैं।

12 आईपीएस, 7 आईएएस के तबादले, तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाई सरकार
स्थानांतरण सूची

BHOPAL.IPS वीरेंद्र कुमार सिंह को खंडवा, विनोद कुमार सिंह को आगर-मालवा, राजेश कुमार त्रिपाठी को पांढुर्ना, सुधीर कुमार अग्रवाल को मैहर का एसपी बनाया गया है। 7 IAS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। भोपाल स्मार्ट सिटी CEO गौरव बेनल को इंदौर अपर कलेक्टर का दायित्व दिया है। शहडोल जिला पंचायत CEO हिमांशुचंद्र को पीडब्ल्यूडी उप सचिव बनाया गया है। खंडवा NHDS अपर संचालक राजेश कुमार जैन को शहडोल जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। टीकमगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन को इंदौर जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। उनकी जगह राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव नवीत कुमार धुर्वे को टीकमगढ़ जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। इंदौर की जिला पंचायत CEO वंदना शर्मा को मंत्रालय उप सचिव का कार्यभार दिया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग से जारी एक अन्य आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया
-    राजेंद्र प्रसाद तिवारी को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डिंडौरी
-    भरत कुमार को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर दतिया
-    रश्मि चतुर्वेदी को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मऊगंज
-    चरनजीत सिंह हुडा को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर इंदौर
-    रामस्वरूप जायसवाल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर उज्जैन
-    योगेन्द्र मौर्य को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अलीराजपुर
-    लच्छराम जांगड़े को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सतना
-    बबीता राठौर को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम
-    कमलचंद सिंहसार को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बालाघाट
-    कुलदीप पाराशर को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जबलपुर
-    सूर्यकांत त्रिपाठी को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर
-    छोटे गिरी गोस्वामी को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अलीराजपुर
-    सतीश कुमार वर्मा को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी
-    सुधाकर सिंह बघेल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बालाघाट
-    संजय कुमार नागवंशी को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अशोकनगर
-    संजय कुमार जैन को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्योपुर
-    सरोज अग्निवंशी को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रायसेन
-    इसरार अहमद खान को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर
-    मोनिका वाघमारे को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जबलपुर
-    देवंती परते को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर
-    ब्रजेश कुमार सिंह को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर दमोह
-    रामनिवास सिकरवार को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रीवा
-    नरेन्द्र बाबू यादव को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर
-    यशाराय चौकसे को प्रभारी उप राजस्व आयुक्त राहत आयुक्त कार्यालय भोपाल
-    भुवन गुप्ता को सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल
-    मनीष तिवारी सह प्रभारी उप संचालक धार्मिक न्यास भोपाल।