पुलिस विभाग में फिर हुए तबादले, पुलिस मुख्यालय से लिस्ट हुई जारी

चुनाव के पहले विभागों में ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। पुलिस विभाग ने फिर उप निरीक्षक और कार्यवाहक निरक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। 57 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

पुलिस विभाग में फिर हुए तबादले, पुलिस मुख्यालय से लिस्ट हुई जारी
स्थानांतरण सूची

रीवा। पुलिस स्थापना से अनुमोदन के बा उप निरीक्षक और कार्यालय उप निरीक्षकों का अस्थाई रूप से स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इसमें प्रदेश के कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। रीवा से भी पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। अनुराग अवस्थी उप निरीक्षक का स्थानांतरण रीवा से अनूपपुर किया गया है। इसी तरह जिला सिंगरौली से विजय कुमार पुष्पकार का स्थानांतरण जिला जबलपुर हुआ है। पुलिस महानिदेशक मप्र भोपाल के आदेश पर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
--

--