पुलिस विभाग में तबादले: 10 आईपीएस बदले गए, रीवा एडीजी का भी हुआ तबादला

गृह विभाग ने फिर तबादला आदेश जारी किया है। 10 आईपीएस को इधर उसे उधर किया गया है। रीवा में पदस्थ एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव को भी स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स कर दिया गया है।

पुलिस विभाग में तबादले: 10 आईपीएस बदले गए, रीवा एडीजी का भी हुआ तबादला

भोपाल। पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। लगातार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। सोमवार की देर रात एक और तबादला आदेश जारी कर दिया गया। मप्र के 10 आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। इसमें रीवा के एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव भी शामिल हैं। रीवा में पदस्थ रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन रीवा का तबादला भोपाल नारकोटिक्स विभाग किया गया है। वहीं इनकी जगह पर रीवा में एमएस सिकरवार पुलिस महानिरीक्षक रेल मप्र भोपाल की पदस्थापना आईजी के रूप में की गई है। आरके हिंगणकर पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री मप्र शासन, अंशुमान ङ्क्षसह विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सीएम मप्र को पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के रूप में पदस्थापना की गई है। अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल की नवीन पदस्थापना विभागीय समसंख्यक आदेश दिनंाक 14 फरवरी 2024 द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, कानून, व्यवस्था, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर की गई पदस्थापना को संसोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर किया गया है। अगम जैन को पुलिस अधीक्षक झाबुआ से सेनानी 254 वीं वाहिनी विसबल भोपाल, अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक जिला निवाड़ी को पुलिस अधीक्षक नीमच, निश्चल झारिया सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल को पुलिस अधीक्षक बैतूल, मनीष खत्री सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा, पदम विलोचन शुक्ला पुलिस उपायुक्त यातायात को पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पदस्थ किया गया है।