कार और एसी के लिए इतना किया परेशान कि करवा चौथ के दिन ही नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

करवा चौथ के दिन ही पत्नी ने पति और ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शव फंदे लटकता मिला। ससुराल वालों ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। कार और एसी के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। विवि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कार और एसी के लिए इतना किया परेशान कि करवा चौथ के दिन ही नवविवाहिता ने लगा ली फांसी
हिरासत में पति

पुलिस ने ससुराल वालों की शिकायत पर पति और ससुर को हिरासत में लिया
रीवा। जानकारी के अनुसार इटौरा निवासी आरती तिवारी पत्नी रोहित द्विवेदी 23 वर्ष का शव बुधवार की सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मायके वालों को हुई तो वह भी मनकहरी गांव से इटौरा पहुंच गये। नवविवाहिता के पिता व बहन ने पति , सास-ससुर व ननद पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले कार व एसी की मांग कर रहे थे। मायका देने में असमर्थ था। इसी के लिए आए दिन आरती को प्रताडि़त करते थे। मारपीट तक करते थे। आरोप है कि आरती ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया गया है। घटना की सूचना पर विवि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। वहीं मायके पक्ष की शिकायत पर मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
11 महीने पहले ही हुई थी शादी
नवविवाहिता की बहन ने बताया कि आरती का विवाह 25 नवंबर 2022 को रोहित के साथ हुआ था। इस दौरान ससुराल वालों को करीब चार लाख रुपये नकद समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष दहेज में कार व एसी नहीं मिलने से नाराज थे। इसी बात को लेकर आये दिन उसके साथ मारपीट करते थे। तरह-तरह की प्रताडऩा देते थे।
रक्षाबंधन के दिन पीटा था, घर से कर दिया था बाहर
नवविवाहिता के पिता ने बतया कि कार व एसी की डिमांड को लेकर रक्षा बंधन के दिन पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे हैं और उसे अपने साथ मनकहरी ले गये। इसके बाद नवविवाहिता जन्मआष्टमी तक मायके में रही। फिर उसी दिन पति बुलाने पहुंचा और माफी मांग कर फिर से मायके ले आया। लेकिन इसके बाद भी प्रताडऩा बंद नहीं हुई।
सुबह हुई थी बहन से बात
बहन ने बताया कि सुबह करीब 8 बज कर 50 मिनट में आरती से मेरी बात हुई थी। इस दौरान वह करवाचौथ का ब्रत रहने की बात बताई थी। कुछ देर बात करने के बाद रोने लगी और फोन काट दिया। इसके बाद से उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। दोपहर में आरती के पति ने फोन कर फांसी लगाने की सूचना दी।
पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लिया
इधर घटना की जानकारी मिलते ही विवि पुलिस के अलावा नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने समक्ष शव का पंचनामा कराया और शव मर्चुरी में शिफ्ट करा दिया। वहीं मायके पक्ष के आरोप के बाद पुलिस ने पति व ससुर को  हिरासत में लिया है। जबकि सास गायब हो गई थी। लिहाजा पुलिस ने घर को सीज कर दिया है।