दो बाइक में हुई टक्कर, तो एक बाइक सवार डर के मारे पत्नी को छोड़कर हुआ फरार

रीवा में सोमवार की रात को एक अजब गजब मामला सामने आया। सगरा मोड़ के पास दो बाइको में एक्सीडेंट हुआ। एक बाइक में पति पत्नी सवार थे। दूसरे बाइक में दो युवक थे। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त हुआ की बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। इस एक्सीडेंट के बाद डर के मारे पति अपनी पत्नी को छोड़कर मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

दो बाइक में हुई टक्कर,  तो एक बाइक सवार डर के मारे पत्नी को छोड़कर हुआ फरार

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। रीवा सिरमौर मार्ग पर सगरा  रायपुर कर्चुलियान मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूत्रों की माने तो दो बाय के आमने-सामने से जा टकराया एक बाइक में रौरा निवासी उमेश सेन 30 साल और अभिषेक सेन 20 साल सवार थे। वहीं दूसरी बाइक में एक महिला और पुरुष सवार थे। बाइकों में टक्कर इतनी जबरदस्त रही की अभिषेक और उमेश बाइक से दूर फिंका गये। वहीं सामने वाली बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी। युवकों को भी चोट आई थी। तुरंत पुलिस को और 108 एंबुलेंस को लोगों ने फोन किया। यह सब देखकर सामने वाली बाइक पर सवार पुरुष की हालत इतनी बिगड़ी और वह इतना डर गया की बाइक लेकर ही मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर महिला को छोड़ गया।

यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने पर दोनों युवकों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती किया गया है। दोनों युवक को चोट आई है लेकिन हालत स्थिर है। महिला घटनास्थल पर काफी देर तक खड़ी रही।