रीवा मऊगंज में दो आगजनी की बड़ी घटनाओं ने कर दिया बर्बाद, 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

रीवा और मऊगंज में दो आगजनी की बड़ी घटनाएं हुई। इसमें करोड़ों को नुकसान हुआ। एक दवा दुकान जलकर खाक हो गई तो एक घर में रखा सामान, गाड़ी, Tractor, कार सब जल गया। दोनों ही पीडि़त इस आगजनी की घटना में बर्बाद हो गए। आग किन कारणों से लगी यह रहस्य ही है।

रीवा मऊगंज में दो आगजनी की बड़ी घटनाओं ने कर दिया बर्बाद, 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

REWA.पहली घटना रीवा जिला के चाकघाट थाना अंतर्गत बरुआ गांव का है। बरुआ गांव निवासी यज्ञवान द्विवेदी के घर में बीती रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। घर में सभी लोग गहरी नींद में थे। आगजनी की घटना में घर पर खड़ी चार Motorcycle, एक Tractor, diesel pump, एक कार, राशन और दस्तावेज जलकर खाक हो गया।  गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। यज्ञवान द्विवेदी बरुआ निवासी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


पूरी दुकान ही हो गई जलकर राख
दूसरी घटना मऊगंज जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी बाजार की है। यहां संचालित साक्षी मेडिकल स्टोर में रात में अचानक आग लग गई। शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी बाजार में संचालित साक्षी medical store के संचालक बृजकांत शर्मा धर्मपुरा गांव के निवासी है। उन्होंने बताया कि वह कि रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह 4 बजे खटखरी निवासी संजीव गुप्ता ने फोन लगाया। फोन नहीं उठा पाए। तब संजीव गुप्ता ने घर जाकर सूचना दी। उन्होंने बताया कि दुकान मं आग लग गई है। उनकी दुकान से धुंआ निकल रहा है। जब तक वह दुकान पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। समय  पर फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच पाई। पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि दुकान की आग सिर्फ दुकान तक ही सीमित रह गई। पास ही गैस सिलेंडर का गोदाम था। यहां आग पहुंचती तो बड़ा हादसा तय था।