उज्जैन बच्ची से दुष्कर्म मामला: आरोपी भाग रहा था पुलिस ने मारी गोली!

सतना की बच्ची से उज्जैन में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को लेकर स्थल मुआयना कराने ले जा रही थी। तभी वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकडऩे की कोशिश की। इस चक्कर में वह गिर कर घायल हो गया। वहीं एक खबर गोली चालन की भी निकल कर सामने आ रही है। दो पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है।

उज्जैन बच्ची से दुष्कर्म मामला: आरोपी भाग रहा था पुलिस ने मारी गोली!
दुष्कृत्य का आरोपी

उज्जैन। ज्ञात हो कि महाकाल की नगरी उज्जैन में एक 12 साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई थी। बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया गया था। बच्ची खून से लथपथ हालत में उज्जैन की सड़कों पर भटक रही थी। एक बुजुर्ग ने मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची सतना के जैतवारा की है। घटना के बाद उज्जैन पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। संदिग्धों का उठाकर पुलिस ने पूछताछ की। इसमें से एक आरोपी की पहचान भी हो गई। इसे पुलिस घटना स्थल पर ले जाकर मौका मुकायना कर रही थी। तभी आरोपी आटो चालक bharat soni पुलिस को धक्का मारकर भागने की कोशिश करने लगा।पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथपाई हुई। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने दौड़ाया। इसी दौरान पुलिसकर्मी और आरोपी गिर गए। इसमें आरोपी को चोट आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हालांकि एक खबर शार्ट इनकाउंटर की भी सामने आ रही है। आरोपी पर पुलिस ने फायरिंग की। इससे वह घायल हुआ। गोली चालन की घटना से उज्जैन पुलिस ने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गोली चलाने की कार्रवाई नहीं की गई है।