महिला कांग्रेस ने मंडी में बेंचे टमाटर, महंगाई का किया विरोध

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा ने सब्जी मंडी में प्रदर्शन किया। महिलाओं को टमाटर बेचने का काम किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला कांग्रेस ने मंडी में बेंचे टमाटर, महंगाई का किया विरोध
टमाटर बेचते कांग्रेसी

रीवा।  कविता पांडे ने मोदी एवं शिवराज सरकार की आलोचना करते कहा है कि मोदी जी यह अच्छे दिन आप ले लीजिए टमाटर के दाम आसमान छू गए हैं। गरीब व्यक्ति टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं।  सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे कठिनाई उत्पन्न हो रही है। वहीं जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा ने शिवराज सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। यह इतिहास में पहली बार हो रहा है की टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। सरकार इसको रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है । कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा उत्पीडऩ प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा सोहगौरा जिला सचिव देवती वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।