सिलपरा में हंगामा, बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने कार्यालय घेरा

बिजली की अघोषित कटौती, लो वोल्टेज और केबलीकरण को लेकर सिलपरा के लोगों ने गुरुवार को धरने पर बैठ गए। कार्यालय के बाहर हंगामा किया। घंटो प्रदर्शन किया गया। मौके पर डीई और एई पहुंचे। आश्वान दिया गया। इसके बाद ही धरना समाप्त हुआ।

सिलपरा में हंगामा, बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने कार्यालय घेरा

रीवा। बिजली आपूर्ति बड़ी समस्या बन गई है। सभी जगह का यही हाल है। खराब बिजली का काम अब परेशानियां खड़ी करने लगा है। 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज से भी परेशानियां  बढ़ रही हैं। इस समस्या से परेशान सिलपरा के लोग गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने सिलपरा हाइडल पावर स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। धरने पर बैठ गए।  घंटों प्रदर्शन और नारे बाजी चलती रही। प्रदर्शन के दौरान ही पूर्व संभाग के कार्यपालन अभियंता सुशील यादव और सहायक अभियंता अंशुल नारायण प्रसाद पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन भी सौंपा। अधिकारियों से मांग की गई कि सिलपरा में अलग फीडर बनाया जाए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वान दिया है। आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान रितेश सिंह, चंदेल,  राजकुमार ङ्क्षसह चंदेल, प्रदीप नारायण ङ्क्षसह चंदेल मुन्ना, कश्यप सिंह चंदेल, दीपक सिंह चंदेल, आशीष सिंह चंदेल, कमलेश सिंह चंदेल, अतन सिंह चंदेल, कृष्ण सिंह चंदेल एवं सभी ग्रामीण मौजूद रहे।