अल्ट्राटेक फैक्ट्री बेला में युवक की मौत पर बवाल, कर्मचारियों ने बंद किया काम

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री बेला में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सीमेंट की बोरियों की पैकिंग मशीन में फंस कर एक कर्मचारी की सुबह मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा मच गया। कर्मचारी एकजुट हो गए और हंगामा कर दिया। काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अल्ट्राटेक फैक्ट्री बेला में युवक की मौत पर  बवाल, कर्मचारियों ने बंद किया काम

लापरवाही से गई जान, पैकिंग प्लांट में फंस कर हुई मौत
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार रमेश यादव अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री बेला में ठेके में काम करने जाता था। पिछले पांच सालों से वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। रवि शर्मा सिविल कान्ट्रैक्टर के अंडर में काम कर रहा था। ज्ञानू यादव ने बताया कि यहां सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहंी है। सुबह रोज की तरह गुरुवार को भी रमेश यादव काम पर आया और सीमेंट की पैकिंग प्लांट में काम कर रहा था। अचानक वह मशीन में फंस गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा मच गया। कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।

परिजनों ने भी पहुुंच कर हंगाम किया। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जिस जगह पर रमेश यादव की मौत हुई है। वहां चार लोगों का काम था लेकिन सिर्फ एक की ही ड्यूटी लगाई गई थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। कर्मचारियों का गुस्सा अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ साफ दिखा। परिजन कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं।