वीजेपी सिरमौर प्रत्याशी मनोज सिंह ने लगाया जोर, गांव-गांव जनसंपर्क में पहुंच रहे

विंध्य जनता पार्टी ने विरोधियों के दांत खट्टे कर दिए हैं। क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क चल रहा है। दिग्गज पार्टियों के नेताओं के होश उड़े हुए हैं। हर घर पहुंच कर अपनी योजनाओं और संकल्प को बता रहे हैं। मनोज सिंह के साथ उनका पूरा गांव और घर लगा हुआ है।

वीजेपी सिरमौर प्रत्याशी मनोज सिंह ने लगाया जोर, गांव-गांव जनसंपर्क में पहुंच रहे

REWA. ज्ञात हो कि इस मर्तबा चुनावी मैदान में विंध्य जनता पार्टी ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। सिरमौर से मनोज सिंह बघेल वीजेपी प्रत्याशी है। मनोज सिंह बघेल विंध्य प्रदेश बनाए जाने का समर्थन करते हैं और अपने क्षेत्र की जनता का विकास चाहते हैं। इसलिए वह इस चुनावी मैदान में भी कूद पड़े हैं। क्षेत्र में अब तक जितने भी विधायक रहे, उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं किया। सिरमौर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में कहीं पीछे ही रह गया। विकास कहीं नहीं नजर आ रहा है। यही वजह है कि अब मनोज सिंह बघेल ने क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी उठाने की सोची है। यही सोच लेकर वह क्षेत्र में चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। मनोज सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से विरोधियों के होश उड़े हुए हैं। उन्हें लोगों को बराकर साथ भी मिल रहा है। नया चेहरा और बीच का व्यक्ति होने के कारण लोगों का जुड़ाव मनोज सिंह से हो रहा है। सुबह से शाम तक जनसंपर्क चल रहा है। इस काम में उनका साथ परिवार और गांव के लोग भी दे रहे हैं। जोरशोर से जनसंपर्क चलाया जा रहा है। मनोज सिंह वीजेपी प्रत्याशी लोगों को अपनी पार्टी के मुद्दे और किए जाने वाले कार्यों को बता रहे हैं। वह बता रहे हैं कि इस चुनाव में विजय मिलने के बाद वह क्षेत्र में क्या क्या काम करेंगे। कैसे सिरमौर क्षेत्र का विकास करेंगे। उनके वायदों पर जनता भरोसा भी कर रही है। क्षेत्र में मनोज सिंह का पहले से ही दबदबा रहा है। वह लोगों के बीच एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। मनोज सिंह व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। हर समय लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। यही वजह है कि जनता भी उन्हें सिर आंखों पर बैठा रही है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस, भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों की परेशानियां बढऩे लगी है।
मनोज सिंह सब को साथ लेकर चल रहे हैं
सिरमौर से वीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह सभी जाति वर्ग के बीच में लोकप्रिय हैं। वह सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। ऐसे में उन्हें हर जाति वर्ग का साथ मिल रहा है। मनोज सिंह बघेल सिरमौर के कई गांवों में पकड़ रखते हैं। ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य समाज, आदिवासियों में भी इनकी गहरी पैठ हैं। इसका फायदा जरूर इन्हें इस चुनाव में मिलेगा। क्षेत्र में अब तक जितने भी विधायक रहे किसी ने काम नहीं किया। सिर्फ हवाबाजी ही करते रह गए। यही वजह है कि चुनावी मैदान में मनोज सिंह को उतरना पड़ा। अब क्षेत्र के विकास और जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।