भाजपा और कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गई वीजेपी, मनोज सिंह के जनसंपर्क ने बढ़ाई टेंशन

सिरमौर में इस मर्तबा नई पार्टी वीजेपी भी मैदान में है। प्रत्याशी के तौर पर मनोज सिंह बघेल को विंध्य जनता पार्टी ने मैदान में उतारा है। मनोज सिंह के जनसंपर्क और मिलते समर्थन ने कांग्रेस और भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। वीजेपी के मैदान में उतरने से अब मुकाबला रोचक हो चला है।

भाजपा और कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गई वीजेपी, मनोज सिंह के जनसंपर्क ने बढ़ाई टेंशन

रीवा। ज्ञात हो कि विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से बगावत की। अलग पार्टी बनाई। नाम विंध्य जनता पार्टी रखा। इस विधानसभा में उन्होंने कई सीटों पर प्रत्याशी भी उतार दिए हैं। विध्ंय प्रदेश की अलग मांग को लेकर उन्हें विंध्य के लोगों का साथ भी मिल रहा है। सिरमौर से विंध्य जनता पार्टी से प्रत्याशी मनोज सिंह बघेल हैं। उन्होंने विंध्य प्रदेश को समर्थन दिया और मैदान में कूद पड़े। चुनावी मैदान में मनोज सिंह के सिरमौर क्षेत्र से उतरने से राजा तक के पैर हिल गए हैं। भाजपा से प्रत्याशी दिव्यराज सिंह हैं। दो मर्तबा विधायक रह चुके हैं लेकिन उन्होंने सब को साध नहीं पाया। इनसे सजातीय भी नाराज चल रहे हैं। अब मैदान में मनोज सिंह बघेल से सामना है। मनोज सिंह धीरे धीरे वोटरों में सेंध लगा रहे हैं। अपना कारवां आगे बढ़ा रहे हैं। लोग जुड़ रहे हैं। बैकुंठपुर, तेंदुन और उमरी, पल्हान, तिलखन में मनोज ङ्क्षसह को भरपूर समर्थन मिल रहा है। स्वर्ण समाज से लेकर हर वर्ग के लोगों ने समर्थन दिया है। मनोज सिंह का कहना है कि विंध्य की मांग हुई तो मेरे मन में भी इच्छा जाहिर हुई। कम से कम कोई विंध्य की जनता के बारे में तो सोच रहा है। हमा यह नहीं कहते कि रोजगार दिला देंगे, पटवारी से काम करा देंगे। हमें विंध्य चाहिए। हमारा विंध्य यदि अलग करके दे देंगे तो यह सब काम हो जाएगा। विंध्य प्रदेश बनेगा तो बेरोजगारी जैसी समस्याएं हल हो जाएंगी। छोटा प्रदेश बनेगा तो विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांक्रीट का जाल बिछाना विकास नहीं कहलाता। जब तक गांव के किसान खुशहाल नहीं होंगे। तब तक विकास नहीं कहलाएगा। विंध्य प्रदेश का सपना अकेले साकार नहीं होगा। जनता का साथ भी चाहिए होगा। विंध्य कोई नेतागिरी के लिए नहीं है। मनोज सिंह का कहना है कि हमारा नारा है कि सिरमौर का सुव्यवस्थित विकास हो। मैं नेता नहीं हूं। मैं लोगों के बीच से ही हूं। सभी जाति वर्ग के साथ ही लंबे समय से उनके बीच से आज चुनाव मैदान में उतरा हूं। सभी के पास पहुंच कर जनसमर्थन मांग रहा हूं। मनोज सिंह बघेल लगातार तराई क्षेत्र समेत विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के ऊपरी हिस्से में जनसंपर्क तेजी से कर रहे हैं। सिरमौर के विकास की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद सिरमौर का विकास करेंगे। सिर्फ यही लक्ष्य होगा।


गांव गांव में है पहुंच और संपर्क
मनोज ङ्क्षसह बघेल सिरमौर क्षेत्र के ही निवासी है। जबकि सिरमौर से भाजपा प्रत्याशी रीवा राजघराने से हैं। सिरमौर से ही अपनी विधायकी चला रहे थे। जनता को इनके दर्शन कम होते थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रामगरीब बनवासी भी सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से नहीं है। ऐसे में सिरमौर में क्षेत्र में रहे पले और बढ़े मनोज सिंह को लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। यहां की जनता भी स्थानीय नेता ही चाह रही है। इसलिए मनोज सिंह का खुले दिल से समर्थन भी कर रही है।