कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए दिग्गज नेता, पहले बैठक में भाजपा पर साधा निशाना फिर नामांकन भराने पहुंचे

गुरुवार को लोकसभा नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने भी नामांकन भरा। नामांकन भराने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रीवा पहुंचे। नामांकन फार्म भरने के पहले एक बैठक का आयोजन वृंदावन गार्डन में आयोजित किया गया। सभा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी मध्यप्रदेश भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य एड. विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, डॉं. गोविन्द सिंह सिंह साथ जिले भर के वरिष्ठ कांगे्रसी नेता मौजूद रहे। सभा का संबोधित करने के बाद यहां से कांग्रेसियों का हुजूम कलेक्ट्रेट के लिए निकला। कलेक्ट्रेट पहुंच कर नीलम मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह राहुल भैया, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए दिग्गज नेता, पहले बैठक में भाजपा पर साधा निशाना फिर नामांकन भराने पहुंचे

फिर मोदी सरकार आई तो देश का संविधान खतरे में पड़ जाएगा: जितेन्द्र भंवर सिंह
REWA. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी मध्यप्रदेश जितेन्द्र भंवर सिंह ने कहा कि कहा कि यह चुनाव देश के करोड़ों करोड़ लोगों के भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव हैं। यदि फिर से मोदी सरकार सत्ता में आई तो देश का संविधान एवं चुनाव प्रणाली खतरे में पड़ जायेगी। इसलिए प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह भाजपा एवं मोदी के इन मंसूबों को सफल न होने देें। सभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, राज्य सभा सदस्य एड. विवेक तन्खा, विधायक अभय मिश्रा, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, जिला अध्यक्ष इंजी राजेन्द्र शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री रवि तिवारी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन अभी हाल में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने किया।


भाजपा सरकार किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई : जीतू पटवारी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा और प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री पटवारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने अपने किसी भी वादों को पूरा नही किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से प्रश्न किया कि क्या मोदी जी के वादों के अनुसार प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला।  श्री पटवारी ने कहा कि गेहंू और धान का समर्थन मूल्य 2700 और 3100 रुपयों की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार अपने वादों से मुकर गयी। इसी तरह लाडली बहनों को 3000 रुपया प्रतिमाह दिये जाने के वायदे को भी पूरा नहीं कर पाई। अभी भी लाडली बहनों को मात्र 1200 रुपया मिल रहे हैं। श्री पटवारी ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में हम भाजपा को उसके वादा खिलाफी का कड़ा सबक सिखाएंगे। पीसीसी अध्यक्ष ने विंध्य क्षेत्र के नेताओं स्मरण किया और कहा कि यह भूमि स्व.कुंवर अर्जुन सिंह एवं श्रीयुत निवास तिवारी जैसे महान कर्मठ, निष्ठावान, एवं दृढ़ संकल्पित विचारों से ओतप्रोत महान नेताओं की धरती है। यहां के लोगों ने हमेशा एक नई क्रांति के साथ देश की दशा एवं दिशा को बदलने का काम किया हैं। हम सब उन महान सपूतों के अनुयायी हैं अत: हमारा कर्तव्य एवं धर्म है कि हम उनके पदचिन्हों में चलकर देश में षडय़ंत्रकारी ताकतों के मंसूबों को सफल न होने दे।
भगवान राम की आड़ में वोट मांगना भाजपा की नियति बन गई है : अजय सिंह राहुल
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही भगवान राम याद आते हैं, भगवान राम का सहारा लेकर वे चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। भगवान राम केवल भाजपा के ही आराध्य नहीं हैं वरन वह हम सबके आराध्य हैं और हम सब उनकी पूजा करते हैं। भगवान की आड़ में वोट मांगना और जनता की आंखों में धूल झोंकना भाजपा की नियति बन गयी है। जिसे इस बार हम सब सफल नहीं होने देंगे। रीवा से नीलम मिश्रा को जिताना है।


आशीर्वाद मिला तो सेवा में  कमी न होगी: नीलम  
कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने कहा कि यह अपार जन सैलाब यह प्रदर्शित करता है कि इस बार आप सबका आर्शीवाद अपने घर की इस बेटी को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने लोगों से वादा किया कि यदि आप सबका आर्शीवाद मुझे मिला तो आपकी सेवा में और क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रखूंगी।
सभा यह सब रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजेन्द्र मिश्रा, उदय प्रकाश मिश्रा, रामगरीब बनवासी, डॉ. आई.एम.पी.वर्मा, विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, आनंद सराफ, सह प्रभारी, गोविन्ददास तिवारी, विधानसभा प्रत्याशी कपिध्वज सिंह, बबिता साकेत, पद्मेश गौतम, रमाशंकर पटेल, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, गुरुमीत सिंह मंगू, शिव प्रसाद प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह, कुंवर सिंह, वसीम राजा, सत्यनारायण तिवारी, मानवेन्द्र सिंह नीरज, लाल जी मिश्रा, तारा त्रिपाठी, ममता सिंह परिहार, ममता तिवारी, शिवबालक पाण्डेय, डॉ. अरूणेन्द्र शेखर मिश्रा, अश्विनी कुमार मिश्रा मुन्ना, लालमणि त्रिपाठी, सज्जन पटेल, मुस्तहाक खान, पार्षद मनीष नामदेव, उमेश वर्मा, रमाकांत मिश्रा, अंजनी द्विवेदी सुन्दर लाल चौधरी, दिनेश नारायण पिडि़हा, विपिन पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, बृजेन्द्र पाण्डेय, कमलेश्वर पटेल, कमलाकांत तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, इंडिया गठबंधन के समस्त अध्यक्षगण, सभी ब्लाक, मण्डल, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारीगणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।