विंध्य में जीत हाथ से हुई दूर, खिल गया कमल का फूल, जानिए कितनी सीटें आईं

विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम ने सब को चौंका दिया। मप्र भाजपा मय हो गई है। विंध्य भी अछूता नहीं रहा। भाजपा ने लाड़लियों पर भरोसा जताया था। लाड़लियों ने भाजपाइयों को ऐसा आशीर्वाद दिया कि कांग्रेस की परिवर्तन की लहर हवा हो गई। प्रदेश के साथ ही विंध्य से भी जीत हाथ से दूर हो गई। कमल खिल गया। विंध्य में सिर्फ 4 सीटों पर ही कांग्रेस आई। शेष 26 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

विंध्य में जीत हाथ से हुई दूर, खिल गया कमल का फूल, जानिए कितनी सीटें आईं

रीवा। रविवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम चौकाने वाले आए। लोगों ने उम्मीद नहीं की थी कि भाजपा को इस कदर वोट मिलेंगे। रुझान आना शुरू हुआ तो पूरा मप्र ही भाजपा मय हो गया। दिग्गजों की लुटिया डूब गई। सरकार बनाने का ख्वाब देख रही कांग्रेस का सपना ही टूट गया। मप्र में मानों भाजपा की सुनामी आ गई है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में लाडलियों के भरोसे ही चुनाव लड़ा था। लाड़लियों के वोट से ही जीत की उम्मीद बांध रखी थी। भाजपा की उम्मीद को लाड़लियों ने टूटने नहीं दिया। जमकर वोट बरसाए। राजनीतिक विशेषज्ञ भी इस वोट को समझ नहीं पाए थे। जब ईवीएम से वोट निकले तो सबके होश उड़ गए। महिला वोटरों को कांग्रेस साधने में फेल हुई। यही कांग्रेस की हार का कारण बन गया।
----------


विंध्य में सिर्फ चार सीटों पर आई कांग्रेस, बांकी सब में भाजपा
प्रत्याशी       भाजपा के जीते उम्मीदवार
रीवा            राजेन्द्र शुक्ला
मऊगंज        प्रदीप पटेल
त्योंथर        सिद्धार्थ तिवारी       
सिरमौर        दिव्यराज सिंह
देवतालाब     गिरीश गौतम
गुढ़               नागेन्द्र ङ्क्षसह
सेमरिया        अभय मिश्रा
रामपुर बघेलान    विक्रम सिंह विक्की
सीधी                रिती पाठक
धौहनी        कुंवर ङ्क्षसह टेकाम
देवसर        राजेन्द्र मेश्राम
सिंगरौली         राम निवास शाह
चितरंगी        राधा रविन्द्र सिंह
सिहावल         विश्वमित्र पाठक
ब्यौहारी        शरद जुगलाल कोल
जैसिंहनगर    मनीषा ङ्क्षसह
जैतपुर        जय सिंह मरावी
कोतमा        दिलीप जैसवाल
अनूपपुर        बिसाहू लाल सिंह
मानपुर        मीना सिंह
बांधवगढ़        शिवनारायण ज्ञान सिंह
मैहर        श्रीकांत चतुर्वेदी
नागौद        नागेन्द्र सिंह
रैगांव        प्रतिमा बागरी
चित्रकूट        सुरेन्द्र सिंह गहरवार
००००००००००००००००
सिर्फ चार सीटों पर आई कांग्रेस
विधानसभा    कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी       
सतना        सिद्धार्थ कुशवाहा
अमरपाटन    डॉ राजेन्द्र सिंह
चुरहट        अजय अर्जुन सिंह
सेमरिया        अभय मिश्रा

-------------------


रीवा में सिर्फ एक सीट पर आई कांग्रेस
सेमरिया से अभय मिश्रा 697 वोट से जीत गए। अभय मिश्रा ने 55 हजार 742 वोट पाए। केपी त्रिपाठी 55045 और बसपा से पंकज ङ्क्षसह को 44 हजार 115 वोट मिले।
गुढ़ से नागेन्द्र ङ्क्षसह 3 हजार 190 मतों से जीत गए। उन्हें 67 हजार 702 मत मिले। वहीं कपिध्वज ङ्क्षसह को कुल 64 हजार 512 वोट मिले। प्रखर प्रताप ङ्क्षसह 2185 वोट ही पाए।
 मनगवां से नरेन्द्र प्रजापति ने सबसे ज्यादा बढ़त के साथ जीत दर्ज की। 32 हजार 335 वोट से जीते। कुल वोट 78429 वोट मिले। कांग्रेस से बबिता साकेत को 46 हजार 94 वोट मिले।
सिरमौर से दिव्यराज 13 हजार 524 मतों से जीते। कुल 53 हजार 203 वोट मिले। वहीं बसपा से वीडी पाण्डेय को 39 हजार 679 वोट मिले। कांग्रेस से रामगरीब आदिवासी 34 हजार 27 वोट ही पाए।
देवतालाब से गिरीश गौतम 24 हजार 618 वोट से जीत गए। उन्हें कुल 63 हजार 385 वोट मिले। कांग्रेस से पद्मेश गौतम 38 हजार 767 वोट मिले। सीमा जयवीर ङ्क्षसह 14 हजार 100 वोट पाईं।
मऊगंज से प्रदीप पटेल ने 7174 वोट से जीत दर्ज की। कुल वोट 70 हजार 119 वोट मिले। सुखेन्द्र सिंह को 62 हजार 945 वोट मिले।
रीवा से राजेन्द्र शुक्ला भाजपा से 77680 वोट पाए। 21 हजार 339 वोट से जीत दर्ज की। राजेन्द्र शर्मा कुल 56 हजार 341 वोट पाए। आप से इंजीनियर दीपक पटेल 5034 वोट पाए।
०००००००००००००००००००००००