3 साल में ही बढ़ गए गिद्ध, 2021 में मिले थे सिर्फ 345 और दो दिन की गणना में ही मिले गए इतने

गिद्धों की संख्या तेेजी से बढ़ रही है। सिर्फ तीन साल में ही रीवा में गिद्धों की गणना दोगुना के करीब पहुंच गई है। वर्ष 2021 में इनकी संख्या सिर्फ 345 थी। वहीं दो दिन की गणना में ही यह आंकड़ा 541 तक पहुंच गया है। अभी तीसरे दिन की गणना का आंकड़ा आना शेष है।

3 साल में ही बढ़ गए गिद्ध, 2021 में मिले थे सिर्फ 345 और दो दिन की गणना में ही मिले गए इतने

रीवा। ज्ञात हो कि विलुप्त की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों को बचाने के लिए वन  विभाग ने अभियान चलाया था। सालों अब अब सुखद परिणाम सामने आने लगे है। प्रदेश के साथ ही रीवा में भी गिद्धों की संख्या बढऩे लगी है। इन गिद्धों पर वन विभाग लगातार नजर रख रहा है। यही वजह है कि इनकी गणना कराकर आंकड़ों से स्थिति का जायजा लिया जाता है। इस मर्तबा भी तीन दिवसीय गिद्धों की गणना की जा रही है। 16 फरवरी से यह गणना शुरू की गई। पहले दिन रीवा में सिर्फ 266 गिद्ध मिले थे। दूसरे दिन यह दोगुने से भी नजर मिले। अब तीसरे दिन की गणना होना शेष है। रविवार को अंतिम दिन गणना की जाएगी।


2021 में सिर्फ 345 गिद्ध ही थे
रीवा में वर्ष 2021 में गिद्धों की गणना की गई थी। तब रीवा जिला में सिर्फ 345 गिद्ध ही मिले थे। इस साल गणना में यह संख्या बढ़कर 541 पहुंच गई है। रीवा वन विभाग के जटायु संरक्षण अभियान का असर दिख रहा है। कृष्णकांत दाहिया वनरक्षक ने ओबरी दक्षिणी बीट में गिद्ध बाहुल्य क्षेत्र की खोज की। राजेन्द्र साकेत बीट गार्ड सहिजना और मनीष पटेल बीट गार्ड खाजा डभौरा ने भी गिद्धों की नई साइट्स खोजी। यह गणना सीसीएफ राजेश कुमार राय, डीएफओ अनुपम शर्मा, एसडीओ पूजा नागले के निर्देशन में और दिलशेर खान एक्सपर्ट, मोहन नागवानी के मागदर्शन में डाटा संकलन किया जा रहा है।
कहां कितने मिले गिद्ध
वन परिक्षेत्र    अवयस्क     वयस्क    टोटल
सेमरिया        16             217      233
सिरमौर        50               72      122
अतरैला        24                58      82
रीवा            00                 61    61
हनुमना        02                 25    27
डभौरा          00                16    16
योग             92              449    541
---------
प्रजातिवार गिद्ध की गणना
गिद्ध प्रजाति                           योग
इंडियन/लांग बिल्ड/ देशी गिद्ध    497
सफेद या इंजिप्शियन गिद्ध        33
काला या सिनेरियस गिद्ध           07
सफेद पीठ या व्हाइट बैक्ड गिद्ध    03
राज गिद्ध या किंग गिद्ध              01
योग                                     541
--------------------
इन क्षेत्रों में गिद्ध बहुतायत में मिले
रीवा जिला में कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जो गिद्धों के लिए अनुकूल क्षेत्र माने जाते हैं। 5 बीट में बहुतायत में गिद्ध मिले हैं। इसमें सेमरिया के पूर्वा उत्तरी में 144, पुर्वा दक्षिणी में 73, सिरमौर वन परिक्षेत्र के सरई बीट में 80, अतरैला के ओवरी दक्षिणी बीट में 77, रीवा के सहिजना बीट में 32 गिद्ध दो दिन में मिले हैं।