रेप मामले में गया था जेल, छूटते ही फिर किया रेप

एक आरोपी को जेल भी नहीं सुधार पाई। युवती से दुष्कर्म के मामले में उसे जेल भेजा गया था। उम्मी थी कि उसे अपने कृत्य पर पश्चाताप होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जेल से झूट कर जब बाहर आया तो आरोपी ने फिर युवती के साथ कुकृत्य कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

रेप मामले में गया था जेल, छूटते ही फिर किया रेप
file photo

रीवा। मामला नईगढ़ी थाना अंतर्गत बहुती का है। जानकारी के अनुसर युवती से गैंगरेप मामले में आरोपी 2 साल पहले भी पकड़ा गया था। इसी मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था। जेल में रहने के बाद हाल ही में आरोपी जेल से बाहर आया था।  मऊगंज एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि 20 अगस्त की रात 19 वर्षीय युवती रेप की शिकायत लेकर नईगढ़ी थाने गई थी। उसने महिला अधिकारी को बयान दिया था। शिकायत के बाद मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ लकी पुत्र अरविंद प्रताप सिंह 24 वर्ष निवासी बहुती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़त युवती ने 19 अगस्त की रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना की बात बताई है। नईगढ़ी पुलिस के मुताबिक युवती ने दो आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। लेकिन दूसरे को वह नहीं पहचानती। पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ लकी पुत्र अरविंद प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका दोस्त फरार है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। हद तो यह है कि कुछ माह पहले आरोपी जेल से बाहर आया था। इसके बाद दुष्कर्म पीडि़ता के गांव में पोस्टर लगाए थे। उसे बदनाम करने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह जेल जाने से भी नहीं डर रहा। यही वजह है कि बार बार एक ही कृत्य कर रहा है।
महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं
आरोपियों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी दुष्कर्म के मामले कम नहीं हो रहे हैं। हाल ही में सतना में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। मैहर में भी दुष्कर्मी पकड़े गए थे। किशोरी के साथ दुष्कर्म किए थे। इन आरोपियों के प्रशासन ने घर भी जमींदोज कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों पर इस कार्रवाई का जरा भी भय नजर नहीं आ रहा है। इस मर्तबा रीवा में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है।