नेहा ने सरकार की करी खिंचाई तो महिला मोर्चा गुस्साई, लगाए मुर्दाबाद के नारे

नेहा राठौर का गाना एमपी में का बा, हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने के माध्यम से भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई की गई है। इसी गाने से नाराज महिला मोर्चा शुक्रवार को गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सड़कों पर उतर आई और जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

नेहा ने सरकार की करी खिंचाई तो महिला मोर्चा गुस्साई, लगाए मुर्दाबाद के नारे

रीवा। गायिका नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में एमपी में का बा नाम से गाना रिलीज किया है। यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। लोगों के बीच जमकर प्रोग्राम मचा रहा है भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को गाने में डाला गया है। इसीलिए भाजपा को नेहा राठौर का गाना रास नहीं आ रहा। भाजपा महिला मोर्चा रीवा में गुस्सा है। इसी का विरोध शुक्रवार को महिला मोर्चा ने किया। नेहा राठौर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं कांग्रेसियों को गाना खूब रास आ रहा है।