बेटे ने ट्रैक्टर चलाने से मना किया तो घर में घुसकर पहले पीटा फिर पिता को मार दी गोली

जवा थाना अंतर्गत सोनापोखर जनकहाई में एक बुजुर्ग को दबंगों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद गोली चलाने वाले दबंग मौके से फरार हो गए। गोली लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वारदात के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल और थाना का लोगों ने घेराव कर लिया। पुलिस ने मामले में दो संदेहियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।

बेटे ने ट्रैक्टर चलाने से मना किया तो घर में घुसकर पहले पीटा फिर पिता को मार दी गोली

जवा थाना अंतर्गत सोनापोखर गांव का मामला
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल और थाना घेरा
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद दबंगई का है। सोनापोखर जनकहाई निवासी रामलाल केवट ट्रैक्टर चलाता है। वह सोमवार को रात करीब 8 बजे ट्रैक्टर मालिक जवा निवासी अनिल सिंह के यहां खड़ा कर घर चला आया। अनिल सिंह ने उससे एक और चक्कर लगाने के लिए कहा तो वह इंकार कर दिया। मां की तबीयत खराब होने की बात कह कर ड्राइवर घर चला आया। यही बात अनिल सिंह को नागवार गुजरी। पहले तो ड्राइवर को अनिल सिंह ने जमकर पीटा। फिर गाड़ी भर कर साथियों के साथ ड्राइवर के घर भी पहुंच गए। घर में भी मांझी पविार के साथ मारपीट की।  चालक रामलाल केवट व उसके भाई जयचन्द, सुशील केवट और आदेश कुमार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान ड्राइवर के पिता रामशिरोमणि केवट बीच बचाव करने पहुंचे तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट करने वालों में अनिल सिंह निवासी जवा, दिलीप सिंह निवासी जवा, लकी सिंह निवासी जवा, पिंकू सिंह निवासी ग्राम नीवा शामिल हैं।  इनमें से लकी सिंह हाथ में छोटी बंदूक लिये था जिससे वह हवाई फायर किया। फिर लक्की सिंह के हाथ से कट्टा लेकर अनिल सिंह ने रामशिरोमणी के सीने पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। गोली लगने के बाद परिजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। गुस्से परिजनों ने रात में ही हंगामा खड़ा कर दिया। अस्पताल और थाना का घेराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। दो संदेहियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।
अस्पताल में रही तनाव की स्थित
घटना के बाद सोमवार रात से लेकर मंगलवार दिन तक जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तनाव की स्थित बनी रही। परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जवा पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर दो संदेहियों को अपनी कस्टडी में लिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस पूरी घटना का खुलासा कर सकती है।