जरहा गांव में घुसा तेंदुआ, वन अमला ने डाला डेरा

गुढ़ के जरहा गांव में तेंदुआ घुस आया है। गांव में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना तुरंत गांव वालों ने वन विभाग को दी है। वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। शाम से लगातार गश्त जारी है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया है। यदि हालात बिगड़े तो बुधवार की सुबह रेस्क्यू अभियान वन विभाग चला सकता है।

जरहा गांव में घुसा तेंदुआ, वन अमला ने डाला डेरा

रीवा।मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ अंतर्गत जरहा गांव में मंगलवार की शाम को लोगों ने तेंदुआ देखा था। तेंदुआ जंगल से भटक कर गांव पहुंच गया था। तेंदुआ दिखने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लोग दहशत में हैँ। इसकी सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग की टीम गांव में तैनात कर दी गई है। वन विभाग लगातार तेंदुआ पर नजर बनाए हुए हैं। गश्त बढ़ा दी गई है। अभी तेंदुआ पकड़ में न हीं आया है। गांव वालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया कि मामला वन विभाग के संज्ञान में है। गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। वन अमला शाम 4 बजे से वहीं पर है।