भाजपा सत्ता में रहे या न रहे, लेकिन हिंदुस्तान की धरती पर नारी शक्ति को अपमानित नहीं होने देगा: राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के रीवा लोकसभा क्षेत्र के मउगंज जिला जिले के नईगढ़ी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहे या न रहे, लेकिन हिंदुस्तान की धरती पर नारी शक्ति को अपमानित नहीं होने देगा। पिछले 10 वर्षों में भाजपा शासनकाल में हुए जन कल्याण और विकास कार्यों को जारी रखने के लिए देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एकबार फिर से 400 सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाएगी।

भाजपा सत्ता में रहे या न रहे, लेकिन हिंदुस्तान की धरती पर नारी शक्ति को अपमानित नहीं होने देगा: राजनाथ सिंह

भाजपा अपना घोषणा पत्र विचार-विमर्श कर तैयार करती है ताकि जो संकल्प लिए जा रहे हैं वो पूरे भी किए जाएं- रक्षामंत्री
रीवा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग कहते थे लंबे समय से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार है, लेकिन विधानसभा चुनावों में सरकार बनना मुश्किल है, लेकिन मध्यप्रदेश की सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने के बाद मुझे यह विश्वास हो गया था कि मध्यप्रदेश में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनी। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने इसे विकसित राज्य बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी  किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, मोदी सरकार ने करीब सवा लाख करोड़ रुपये खर्च कर किसानों के लिए लगभग 700 अनाज भंडारण की व्यवस्था की। जिससे किसानों को अपना अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रखने में सहायता मिली है। केंद्र सरकार की योजनाओं से आज देश के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं , किसानों को सहायता के लिए जो राशि मिलती है उसपर भी कांग्रेस प्रश्न उठती है। भारत के प्रति अन्य देशों की धारणा बदल गई हैं, 25 से 30 वर्षों में भारत विश्व की महाशक्ति बन जाएगा।  नईगढ़ी पहुंचने पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अगुवाई में भाजपा संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन लोकसभा प्रभारी रामलाल रौतेल ने किया। आभार प्रदर्शन मउगंज जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने किया। जन सभा में लोकसभा संयोजक प्रबोध व्यास, पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल पटेल, डॉ. अजय सिंह, राहुल गौतम, महेन्द्र सिंह, सरिता सिंह पटेल, श्रीमती नीलम सिंह, नागिता गुप्ता, देवेन्द्र शुक्ला, सर्जेश पाण्डेय, योगेन्द्र शुक्ला, सुनीता पटेल, एसएस तिवारी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा जो वायदा करती है वह पूरा करती है
श्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राजदूत गार्सेटी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा, अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने बताया था कि यदि कोई  देश भविष्य के लिए संभावनाएं तलाशना चाहता है, तो वह भारत आ सकता है, अब पूरा विश्व भारत के प्रति यही दृष्टिकोण रखता है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा अपना घोषणा पत्र विचार-विमर्श कर तैयार करती है ताकि जो संकल्प लिए जा रहे हैं वो पूरे भी किए जाएं। भाजपा ने अपने धारा 370 को समाप्त करने के वादे को भी पूर्ण किया। भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं करती, तीन तलाक समाप्त कर भाजपा सरकार ने देश की महिलाओं को समान अधिकार देने का कार्य किया है। भाजपा सत्ता में रहे या न रहे लेकिन हिंदुस्तान की धरती पर नारी शक्ति को अपमानित नहीं होने दिया जाएगा। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, गरीबों को प्रतिमाह नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है जो 2029 तक दिया जाएगा, माताओं-बहनों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर दिए गए हैं।
2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ा आर्थिक शक्ति बन जाएगा
राजनाथ सिंह ने कहा कि पीए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की 11 वें स्थान की अर्थव्यवस्था से 5वें स्थान पर आ गया है और 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ा आर्थिक शक्ति बन जाएगा। 2070 तक भारत सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर खड़ा रहेगा। आज विश्वभर में भारत का महत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा है। विपक्ष के शासनकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उचित सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय पटल पर अन्य देश भारत को गंभीरता से सुनते है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड जनता के कार्यों के लिए सफल है। भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को कतर की अदालत ने फांसी की सजा दी थी, परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कतर के राष्ट्रपति से संपर्क करके सभी 8 पूर्व सैनिकों को सुरक्षित भारत लाने की बात की। यह भारत की उत्कृष्टता का प्रतिबिम्ब है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी युद्धविराम करवाकर 22 हजार भारतीय छात्रों को युद्ध के बीच से सकुशल भारत लेकर आए थे।
आज भारत अपने देश में ही हेलीकाप्टर, मिसइल तैयार कर रहा
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत रक्षा उपकरणों के मामले में दूसरे देशों पर आश्रित था, छोटा से छोटा उपकरण दूसरे देशों से आयात किया जाता था। आज भारत अपने देश में ही हेलिकॉप्टर, मिसाइल, टैंक और फाइटर प्लेन न सिर्फ बना रहा है बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है। विश्व के सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज कह रहे हैं, कि 21वीं सदी भारत की होने जा रही है।


पीएम ने पिछले दस वर्षों में गरीबों की जिंदगी में खुशहाली लाने का कार्य किया - राजेन्द्र शुक्ला
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि आजादी के बाद देश में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस सरकार के समय में जनता को लगता था कि कोई भी सत्ता में आ जाए, गरीब जनता का कोई भला नहीं होने वाला है। लेकिन 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले दस वर्षों में गरीबों की जिंदगी में खुशहाली लाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में पीएम अवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान, आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। श्री शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन रीवा जिला और इस क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए कोई कार्य बेहतर तरीके से नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने रीवा जिले में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ाने के लिए नहरों का जाल बिछाने का कार्य कर रही है।
चौड़ी सड़के राजनाथ सिंह जी की देन: राजेन्द्र शुक्ल
नईगढ़ी में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में जो आज विश्वस्तरीय सड़के चारों दिशाओं में बनी है, वह माननीय राजनाथ सिंह के भूतल परिवहन मंत्री कार्यकाल की देन है। मैं रक्षा मंत्री जी का धन्यवाद देता हूं कि वो हमारे विंध्य क्षेत्र के लिए शुभांकर हैं। आपका हर चुनाव में आना और प्रचार करना विंध्य क्षेत्र को भाजपा का गढ़ बना दिया है। किसी जमाने में मालवा, महाकौशल भाजपा के गढ़ थे। लेकिन 2012 और 2023 के चुनाव के बाद से भाजपा का गढ़ विंध्य क्षेत्र बना है। जिसमें आपके प्रचार का प्रभाव है। विंध्य क्षेत्र के लोग विकास पारखी हैं और सजगता के साथ चुनाव में निर्णय करते हैं।
रीवा की एक-एक इंच जमीन को करेंगे सिंचित
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रीवा के कृषि क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि अभी तो मात्र 3 लाख एकड़ भूमि में पानी पहुंचा है। हम सबने लक्ष्य लिया है कि 10 लाख एकड़ भूमि तक पानी पहुंचाना है। रीवा की एक-एक इंच जमीन को सिंचिंत बनाना है। विधानसभा चुनाव के वादे को हम सबने पूरा किया है। गिरीश जी को मैं धन्यवाद देता हूं कि सीतापुर-हनुमना माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना 4000 करोड़ रूपये को स्वीकृत मिली है, जिससे मउगंज का पूरा क्षेत्रि सिंचित होगा। भाजपा सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस बार 5 लाख से अधिक वोटों से रीवा की जनता जनार्दन जी को चुनकर भेजेंगी। उप मुख्यमंत्री ने आम जनों से कहा कि मैं आपके संकल्प को राजनाथ सिंह के सामने रख रहा हूं। जिसे पूरा करना है।
मोदी सरकार ने 10 वर्षो में बदल दी रीवा की तस्वीर: जनार्दन
सभा को सम्बोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने ने कहा कि 10 वर्षो में मोदी सरकार ने रीवा की तस्वीर बदल कर रख दी है। रीवा आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।  आज पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। चारों तरफ सुन्दर सड़कों का जाल तो एक तरफ सौर उर्जा है तो दूसरी तरफ सबसे चौड़ी टनल का निर्माण पूरा हुआ है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लेकर हवाई अड्ड़ा, घर-घर शुद्ध जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। जिस तरह आप पिछले 10 वर्षो से मोदी सरकार के अद्भुत कामों को देखा है, मैं आपके आशिर्वाद को अपने सिर पर रखकर सेवक बनकर काम किया है, और पुन: उसी तरह मैं सांसदी को आपके लिए चरणों में रखकर विकास के काम करूंगा। स्वागत भाषण करते हुए देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक और कांग्रेस को सबक सिखाने वाला चुनाव है। सभा को मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, वीरेन्द्र गुप्ता, प्रज्ञा त्रिपाठी ने सम्बोधित किया।