आधी रात को प्रशासनिक अधिकारियों के हुए थोक बंद तबादले, रीवा से 2 डिप्टी कलेक्टर का हुआ तबादला

मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। अभी तक आईएएस और आईपीएस के ही तबादले हो रहे थे। अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी नंबर लग गया है। शुक्रवार की देर रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर से लेकर उपसचिव, संयुक्त कलेक्टर तक के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें रीवा से भी 2 डिप्टी कलेक्टर का तबादला हुआ है। वहीं दो अधिकारियों की पदस्थापना रीवा में की गई है।

आधी रात को प्रशासनिक अधिकारियों के हुए थोक बंद तबादले, रीवा से 2 डिप्टी कलेक्टर का हुआ तबादला
स्थानांतरण सूची

रीवा । शुक्रवार की देर रात को मध्य प्रदेश में थोकबंद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 64 अधिकारियों के स्थानांतरण सूची जारी की है। यह आदेश शुक्रवार की रात को जारी किया गया है। इसमें उपसचिव से लेकर डिप्टी कलेक्टर अपर कलेक्टर क्षेत्रीय उपायुक्त, उपायुक्त, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर तक का नाम शामिल है। तबादला आदेश में मैहर के संयुक्त कलेक्टर को सिंगरौली रीवा में पदस्थ किया गया है। डिप्टी कलेक्टर रीवा भारती मरावी को डिप्टी कलेक्टर जिला डिंडौरी, रामनिवास सिकरवार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रीवा को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला मुरैना स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह शैलेंद्र सिंह अपर कलेक्टर जिला सागर को अपर कलेक्टर जिला मैहर, सतना नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत को मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश भवन विकास निगम भोपाल में पदस्थ किया गया है। अविनाश रावत संयुक्त कलेक्टर जिला दमोह को संयुक्त कलेक्टर जिला रीवा बनाया गया है। विकास कुमार सिंह संयुक्त कलेक्टर जिला भिंड की स्थापना संयुक्त कलेक्टर जिला मैहर के रूप में की गई है। प्रमोद कुमार सेन गुप्ता संयुक्त कलेक्टर जिला जबलपुर से संयुक्त कलेक्टर जिला सिंगरौली बनाए गए हैं। बलवीर रमन सिंह संयुक्त कलेक्टर जिला छतरपुर को संयुक्त कलेक्टर जिला रीवा के रूप में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है।