25 जुलाई को जवा तहसील के सामने "सत्याग्रह" करेंगे: पूर्णिमा तिवारी

सिरमौर विधानसभा में समस्याओं का अम्बार लगा है, कानून व्यवस्था ठप है। यदि कुछ फल फूल रहा है तो वह है भ्रष्टाचार। अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करने हेतु मैंने कई बार शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। किन्तु प्रशासन आज शासन के आगे पंगु है । किसी का ध्यान जनता की सहूलियत पर नही अपितु उन्हें चूसने पर है। इन सभी समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष पुनः रखने के लिए 25 जुलाई 2023 मंगलवार को जवा तहसील के सामने "सत्याग्रह" किया जाएगा।

25 जुलाई  को जवा तहसील के सामने "सत्याग्रह" करेंगे: पूर्णिमा तिवारी
Press confrence

रीवा - उक्त बातें बुधवार को जिला पंचायत सदस्य वार्ड 2 पूर्णिमा तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार सरकार एवं सरकार के समर्थित कार्यकर्ताओं में सत्ता का अहंकार इतना ज्यादा बढ़ गया है। कि आम जन मानस आज इनके अत्याचारों से त्राहि त्राहि कर रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और परत दर परत दिन प्रतिदिन खुलते घोटालों से मध्यप्रदेश की जनता परेशान तो थी ही, सरकारी संरक्षण प्राप्त करिन्दों के अत्याचार ने तो अब आम जन मानस के स्वाभिमान को भी कुचलना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां सीधी पेशाब कांण्ड ने भाजपा का असली चरित्र और चाल उजाकर किया है। वही हमारे क्षेत्र सिरमौर की नीवा पंचायत में कोल समाज के सरपंच पर प्राण घातक हमला सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रहा है।पग-पग पर फलता फूलता भ्रष्टाचार जनता के लिए नासूर बन गया है। उन्होंने कहा कि आज पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहें हैं। जब कभी सरकारी भर्ती निकली भी तो सरकार ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट ही चढ़ा दिया। युवा बेरोजगार है, जनता हताश है, आज सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की जनता इस कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है। आगामी दिसम्बर में होने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता न्याय प्रिय सरकार कांग्रेस की सरकार को पूर्ण बहुमत से चुनेगी । उन्होंने कहां इस सत्याग्रह में आम जनता के समस्त मुद्दों एवं जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जायेगा।

इन बिंदुओं को लेकर करेंगे सत्याग्रह 

1. जवा को नगर पंचायत बनाया जाय ।

2. जवा में नियमित एस.डी.एम. कार्यालय की स्थापना हो।

3. डभौरा नगर पंचायत का नाम यथावत डभौरा ही रखा जाय ।

4. जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की जांच की जाए।

 5. पहुंच विहीन गांवो में बारहमासी सड़कों का निर्माण किया जाए।

6. ओबरी नदी पर डैम बनाकर सिंचाई सुविधा प्रदान की जाए।

7. क्षेत्रीय ऐतिहासिक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाए।

8. पुजारियों को नियमित मानदेय दिया जाए।

9. ओला पीड़ित सभी किसानों को मुआबजा दिया जाए।

10. पात्र सभी हितग्राहियों को गरीबी रेखा में शामिल किया जाए।

11. पात्र सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास दिये जाए।

12. अवैध शराब-गांजा बिक्री पर रोक लगाई जाए।

13. बढ़ते अपराध पर रोक लगाई जाए।

14. जवा की सड़को एवं नाली की साफ-सफाई कराई जाए।

15. खराब विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाए।

16. डभौरा नगर पंचायत की भर्तियों एवं निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच करायी जाए।