तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, अस्पताल में हो गई मौत

मंगलवार को स्टेडियम तिराहे पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पार कर रही महिला को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। पिछला चका महिला के पैर से गुजर गया। दोनों पैर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने आपा खो दिया। जमकर तोडफ़ोड़ की। घायल महिला को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, अस्पताल में हो गई मौत

REWA। मिली जानकारी के अनुसार राधा वल्लभ ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 17 पी 3168 मंगलवार की दोपहर यात्रियों को लेकर रीवा से सिरमौर की तरफ जा रही थी। बस चालक तेज रफतार से बस ले जा रहा था। वर्तमान में स्टेडियम से सिरमौर चौराहा की तरफ का मार्ग बंद है। ऐसे में बस चालक नीम चौराहा होते हुए आते जाते हैं। यह मार्ग खाली रहता है। इसके कारण इस मार्ग में तेजी से बसों को जाते हैं। मंगलवार को भी तेज रफ्तार बस चालक ले जा रहा था। इसी बीच स्टेडियम तिराहा के पास सब्जी बेचने वाली महिला कुसुम कुशवाहा बस की चपेट में आ गई। बस का पहिया महिला के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में महिला के दोनों पैरों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  इसके बाद चालक ने बस को खड़ी किया और मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ करते हुये हंगामा कर दिया। इधर महिला को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताया है। पुलिस ने हंगामा को शांत कराया और बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ़ इलाज के भर्ती की गई घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।