महिला की मौत का मामला: सिविल लाइन थाना के 5 पुलिसकर्मी निलंबित

चोरी के संदेह में थाना लाई गई महिला की देर रात मौत हो गई थी। इस मामले में दो उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

महिला की मौत का मामला: सिविल लाइन थाना के 5 पुलिसकर्मी निलंबित

रीवा। ज्ञात हो कि राजकली केवट निवासी मउरा खड्डी हाल मुकाम ढेकहा को सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार कीरात को साढ़े 10 बजे चोरी के संदेह में पकड़ कर थाना लाई थी। चोरी के संबंध में राजकली से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला को लेकर पुलिसकर्मी संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद बवाल मच गया। सुबह पुलिस अधीक्षक सहित एडिशनल एसपी थाना जांच के लिए पहुंचे। इस मामले में फिलहाल एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पंाच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन पर गिरी गाज
महिला की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना में घटना के दौरान मौजूद उप निरीक्षक केपी शुक्ला, विकास सिंगौर, एएसआई द्वारिका बागरी, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह गहरवार, महिला आरक्षक खुशबू को मंगलवार की शाम को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।