नारी सब पर भारी: अब महिला अधिकारियों के कंधों पर रीवा की प्रशासनिक जिम्मेदारी

अब रीवा की कमान नारी शक्ति के हाथों में हैं। अब महिला अधिकारी ही रीवा का प्रशासन चलाएंगी। कलेक्टर से लेकर एडीएम, एडीएम के पदों पर महिला अधिकारियों की पदस्थापना कर दी गई है। इसके अलावा भी कई पदों पर महिला अधिकारी पदस्थ की गई है। पूरा रीवा जिला नारी शक्ति के हवाले कर दिया गया है।

नारी सब पर भारी: अब महिला अधिकारियों के कंधों पर रीवा की प्रशासनिक जिम्मेदारी
file photo

रीवा। भाजपा की सरकार बनाने में नारियों का विशेष योगदान रहा। कांग्रेस की लहर पर नारियों ने पानी फेर दिया था। लाडलियों ने भाजपा को जमकर वोट दिया। इसी का नतीजा रहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन गई। वह भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आई। इतना ही नहीं रीवा में भी 7 सीटों पर भाजपा ही आई। विंध्य में भी 25 सीटों पर भाजपा के ही उम्मीदवार जीते। सरकार बनने के बाद रीवा में प्रशासनिक पदों पर फेरबदल शुरू हो गया है। पूरी कमान नारी शक्ति के हाथों में सौंपी जा रही है। पहले से ही यहां महिला कलेक्टर थी। अब एसडीएम और एडीएम भी महिला अधिकारी को ही पदस्थ कर दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर पहले से ही महिला अधिकारी ही थीं। अब कुल मिलाकर नारी शक्ति ही रीवा की प्रशासनिक व्यवस्था की डोर सम्हालेंगी।
---------------
इन महिला अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
रीवा में कलेक्टर के रूप में प्रतिभा पाल पदस्थ हैं। वहीं एसडीएम के रूप में वैशाली जैन को पदस्थ कर दिया गया है। अनुराग तिवारी को हटा दिया गया। एडीएम के पद पर शैलेन्द्र सिंह पदस्थ थे। 5 जनवरी को जारी स्थानांतरण सूची में उन्हें भी चलता कर दिया गया। उनकी जगह पर सागर में पदस्थ महिला अधिकारी सपना त्रिपाठी को रीवा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ कर दिया गया है। इसके अलावा जिला खनिज अधिकारी दीपमाला त्रिपाठी भी महिला ही हैं। इन्हें भी हाल ही में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सिरमौर तहसीलदार की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारी आंचल अग्रहरी सम्हाल रही है। यहां एसडीएम भी महिला ही हैं। भारती मरावी को मोर्चा सम्हाल रही हैं। नगर निगम कमिश्नर भी महिला आईएएस संस्कृति जैन पदस्थ हैं। इसके अलावा जिला पंजीयक अधिकारी भी महिला ही है। संध्या सिंह रीवा में ही पदस्थ हैं।