Update रीवा में महिला वोटरों ने तोड़ दिया रिकार्ड, सबसे आगे चल रहीं

शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने रिकार्ड तोड़ दिया। घर की चौखट पार कर मतदान केन्द्र पहुंची। जमकर वोटिंग की। महिलाओं के वोटिंग का ही परिणाम है कि दोपहर 3 बजे तक रीवा में 56 फीसदी मतदान हुआ। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का वेाटिंग प्रतिशत भी अधिक है। दोपहर तीन बजे तक महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 59.63 रहा।

Update रीवा में महिला वोटरों ने तोड़ दिया रिकार्ड, सबसे आगे चल रहीं

रीवा। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरु हुई। रीवा में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां सुबह से ही मतदान केन्द्रों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं की संख्या मतदान केन्द्रों में अधिक रही। महिलाओं ने दम दिखाया। सुबह सबसे पहले महिलाओं ने वोटिंग की। इसके बाद ही घर के काम में हाथ बटाया। जिस तरह से महिलाओं पर प्रशासन ने विश्वास जताया था। उस पर महिलाएं खरी उतरी। पुरुष वोटिंग के मामले में फिलहाल तो पीछे चल रहे हैं। युवा मतदाताओं की संख्या भी महिलाओं की अधिक हैं। यही महिला मतदाता इस मप्र का  भविष्य तय करेंगी। महिलाओं ने वोटिंग कर रिकार्ड तोड़ दिया है। अभी कुछ समय वोटिंग के लिए शेष है। जिस तेजी से वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है। ऐसे में देखा जाए तो महिलाएं इस मर्तबा पुरुषों को कहीं पीछे छोड़ देंगी। तीन बजे तक की वोटिंग पर नजर डाले तो पुरुष वोटर महिलाओं से करीब 7 फीसदी पीछे रहे।


सुबह11 बजे महिला वोटरों का प्रतिशत 30 फीसदी था
सुबह से ही महिलाओं ने जमकर वोटिंग की। कहीं भी उनकी भीड़ कम नहीं हुई। पुरुषों ने जरूर वोटिंग में कोताही बरती। सुबह 11 बजे की वेाटिंग पर नजर डाले तो पुरुषों के मुकाबले तब भी महिलाएं 3 फीसदी अधिक ही रहीं।

दोपहर 1 बजे तक महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 45 रहा
दोपहर में भी महिलाएं वोटिंग के मामले में आगे ही रहीं। पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 41 फीसदी रहा तो वहीं महिलाएं 45 फीसदी तक पहुंच गईं थी।


दोपहर 3 बजे महिलाओं का प्रतिशत 59 पहुंच गया
दोपहर 3 बजे तक वोटिंग के प्रतिशत पर नजर डालें तो भी महिलाएं वोटिंग के मामले में आगे रहीं। इनका वोटिंग प्रतिशत 59.63 रहा।