इन पोलिंग बूथ में सारा काम महिलाएं ही सम्हालेंगी जानिए कहां बनाए गए ऐसे बूथ

विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन पिंक बूथो की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। रीवा सहित कस्बाई क्षेत्रों में 143 पिंक बूथ बनाए गए हैं। महिलाएं ही इसमें पी1 से लेकर पीठासीन अधिकारी तक होंगी।

इन पोलिंग बूथ में सारा काम महिलाएं ही सम्हालेंगी जानिए कहां बनाए गए ऐसे बूथ

शहरी क्षेत्र में बनाए गए 143 पिंक पोलिंग बूथ
रीवा। लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र-10 के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 143 मतदान केन्द्र पिंक बूथ बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि पिंक पोलिंग बूथ में मतदान दल के सभी सदस्य महिलाएं हैं। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पिंक पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा का अधिकांश क्षेत्र शहरी है। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 90 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 10, सेमरिया में 6, त्योंथर में 5 मऊगंज में 10, देवतालाब में 6, मनगवां में 6 तथा गुढ़ में 10 मतदान केन्द्र पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

जिले में बनाए गए 435 मिक्स पोलिंग बूथ, महिला और पुरुष मतदान कर्मी
लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र-10 के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 435 मिक्स मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि मिक्स पोलिंग बूथ में मतदान दल में पुरुष और महिला मतदान कर्मी शामिल हैं। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मिक्स पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 100, सिरमौर में 50, सेमरिया में 55, त्योंथर में 40, मऊगंज में 50, देवतालाब में 35, गुढ़ में 61 तथा मनगवां में 44 मतदान केन्द्र मिक्स पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह जिले में 16 आदर्श मतदान केन्द्र तथा दो दिव्यांगों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल के सभी सदस्य दिव्यांग कर्मचारी हैं।