कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अमित शाह भर गए जोश और दे गए टारगेट

एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आए केन्द्रीय गृह मंत्री ने रीवा और शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। सभी जिलों से आए जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को टारगेट दे दिया है। उन्होंने कहा कि बूथ, शक्ति केन्द्र एवं मंडल स्तर पर जो भी कार्य चुनाव के दृष्टि से दिये गये थे, उन्हें तत्काल पूरा करना है। गृह मंत्री करीब एक घंटे रीवा में रहे। इसके बाद वह खजुराहो रवाना हो गए। उनके साथ रेल मंत्री और पर्यावरण मंत्री भी पहुंचे थे।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अमित शाह भर गए जोश और दे गए टारगेट
अल्प आवास पर रीवा पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रीवा। झिरिया स्थित वृंदावन गार्डेन में आयोजित बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में विन्ध्य ने जो सफलता का परचम फहराया था उससे अधिक बढ़कर इस बार हमें कार्य करना है।

भारतीय जनता पार्टी में मप्र का संगठन सदैव से सफलता का पर्याय माना जाता है। यहां पर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दम पर हमें पुन: मप्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। भारतीय जनता पार्टी में हम सब एक परिवार की भांति काम करते है। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं परिश्रम की वजह से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। संभागीय बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रीवा एवं शहडोल संभाग के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों से एक-एक करके जिले की प्रत्येक विधानसभाओ ंके बारे में संवाद किया। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिये। साथ ही कहा कि हमने मणिपुर, असम जैसे राज्यों में जहां पर भारतीय जनता पार्टी को बंजर भूमि से सत्ता के पायेदान तक लाकर खड़ा किया है। मध्यप्रदेश में तो भारतीय जनसंघ के स्थापना के वर्ष से ही संगठन कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पिछले दिनों बूथ, शक्ति केन्द्र एवं मंडल स्तर पर जो भी कार्य चुनाव के दृष्टि से दिये गये थे, उन्हें तत्काल पूरा करना है और आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। पिछले 9 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में किये गये कार्य जिनमें धारा 370, महिला आरक्षण, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे अति महत्वपूर्ण काम जो आजादी के बाद से देश के ऊपर एक कालिख की तरह कार्य कर रहे थे उन सबको मोदी सरकार ने कर के दिखाया है। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व एवं सरकार पिछले वर्षों में देश की आर्थिक स्थित वैश्विक स्थित को एक नये पायदान पे लाकर खड़ा किया। इसलिए राष्ट्र एवं समाज के हित के लिए हमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना अति आवश्यक है।


यह सभी बैठक में रहे मौजूद
अमित शाह दोपहर 2:00 बजे सैनिक स्कूल स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। जहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने अगवानी की। तदुपरांत वहां से चलकर स्थानीय राज निवास पहुंचे। राजनिवास पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह से रीवा जिले के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। अमित शाह 2.55 में राजनिवास से चलकर झिरिया स्थित वृंदावन गार्डन पहुंचे। जहां पर 3.00 बजे से आयोजित संभागीय बैठक में सम्मिलित हुये। अमित शाह 4:30 बजे संभागीय बैठक से सैनिक स्कूल स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हुयेे, जहां से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किये।
यह सभी मौजूद रहे
बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री एवं मप्र के प्रभारी भूपेेन्द्र यादव, केन्द्रीय रेल मंत्री एवं मप्र के सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा संभागीय बैठक में रीवा एवं शहडोल संभाग के समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, चुनाव अभियान समिति के जिला संयोजक, सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, महापौर, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, बाहर से आए हुए सभी प्रवासी प्रभारी (संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी), युवा मोर्चा प्रभारी, महिला मोर्चा प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, संभाग व जिला प्रभारी उपस्थित रहेे। बैठक में प्रमुख रूप से रीवा संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, शहडोल संभाग प्रभारी शरदेन्दु तिवारी, जिलाध्यक्ष रीवा डॉ. अजय सिंह, सतना सतीश शर्मा, सीधी देव कुमार सिंह, सिंगरौली रामसुमिरन गुप्ता, शहडोल कमल प्रताप सिंह, उमरिया दिलीप पाण्डेय, अनूपपुर रामदास पुरी, राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह सहित जिला महामंत्री, चुनाव अभियान समिति के जिला संयोजक, सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, महापौर, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, बाहर से आए हुए सभी प्रवासी प्रभारी (संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी), युवा मोर्चा प्रभारी, महिला मोर्चा प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, संभाग व जिला प्रभारी उपस्थित रहेे।